ड्रीप सिंचाई प्रणाली से सजेगा किसान का खेत,सुशासन तिहार के तहत कृषक गबरेल लकड़ा को मिला लाभ,मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल पर चलाए जा रहे सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के ग्राम कुमडेवा निवासी कृषक गबरेल लकड़ा ने ड्रीप सिंचाई प्रणाली की मांग को लेकर सुशासन तिहार में आवेदन किया था, जिसे उद्यान विभाग द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर निराकृत किया गया।
कृषक के आवेदन पर त्वरित निराकरण करते हुए खेत में ड्रीप सिंचाई प्रणाली की स्थापना कर दी गई है। इस तकनीकी सुविधा से अब लकड़ा अपने खेत में कम जल में अधिक क्षेत्र की सिंचाई कर सकेंगे, जिससे उत्पादकता बढ़ेगी और श्रम की बचत भी होगी।
ड्रिप प्रणाली की स्थापना के बाद कृषक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शासन की इस तत्परता से वे बेहद संतुष्ट हैं। उन्होंने सुशासन तिहार को किसानों के लिए वरदान बताया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
उद्यानिकी विभाग सरगुजा के द्वारा किसानों को उन्नत तकनीकों से जोड़ते हुए कृषि को लाभकारी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, और आने वाले समय में और भी कृषकों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
Spirit Airlines Shutdown: अचानक बंद हुई एयरलाइन, हजारों कर्मचारियों पर संकट
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा
नई शिक्षा पहल, कोर्स में मोदी तत्व और RSS इतिहास शामिल
“Icons of India” शो ने लंदन में बढ़ाई भारत की शान
दोनों देशों के बीच बढ़ता भरोसा, रणनीतिक साझेदारी को मिला नया आयाम
सैंकड़ों करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी कमलेश पारेख भारत लाया गया
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
Rohit Sharma और Virat Kohli से आगे निकले केएल राहुल
भारत का मेडिकल टूरिज्म सेक्टर तेजी से बढ़ेगा, अगले 5 साल में दोगुना