ACB-EOW का ताबड़तोड़ एक्शन: रायपुर, भिलाई सहित कई शहरों में छापेमारी, शराब घोटाले में जांच तेज
रायपुर। प्रदेश में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीमों ने सोमवार सुबह से ही प्रदेश भर में एक साथ करीब 30 जगहों पर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक इसी के चलते छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड स्थित आम्रपाली सोसायटी में भी छापेमारी की गई है। जानकारी के मुताबिक खबर लिखे जाने तक बी-29 में रहने वाले कारोबारी अशोक अग्रवाल के आवास पर कार्रवाई चल रही थी। जानकारी के मुताबिक अशोक अग्रवाल पहले खुर्सीपार इलाके में रहते थे और लंबे समय से कारोबारी क्षेत्र में सक्रिय हैं। टीमों की छापेमारी सुबह से ही जारी है और सूत्रों के मुताबिक कुछ अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त की गई है।
भिलाई में EOW/ACB की बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाले में आम्रपाली सोसायटी में छापेमारी जारी
ACB सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई प्रदेश भर में हुए शराब घोटाले से जुड़ी है, जिसमें कई रसूखदारों के नाम सामने आ रहे हैं। EOW और ACB की इस संयुक्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग पूरी घटना पर नजर रख रहे हैं, लेकिन अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी पूरी गोपनीयता के साथ की गई और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
सैंकड़ों करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी कमलेश पारेख भारत लाया गया
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
Rohit Sharma और Virat Kohli से आगे निकले केएल राहुल
भारत का मेडिकल टूरिज्म सेक्टर तेजी से बढ़ेगा, अगले 5 साल में दोगुना
सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे नौसेना प्रमुख, कई मुद्दों पर मंथन
राजनीतिक हलचल तेज, CM सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे; नीतीश से मुलाकात अहम
IPL मुकाबले में रणनीति और संयोजन होंगे जीत की कुंजी
2 करोड़ के लेन-देन का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पति और ससुराल पक्ष पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
इंदौर-जबलपुर ट्रेन में वारदात, युवती के साथ दुष्कर्म से सनसनी