IPL 2025: प्लेऑफ की रेस में MI और DC के बीच टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?
MI vs DC: IPL 2025 का लीग स्टेज अब आखिरी दौर में है और प्लेऑफ की रेस में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है. दोनों टीमों की अब अपने-अपने मुकाबले जीतने के अलावा दूसरी टीम के नतीजों पर भी नजर रहेगी.
प्लेऑफ के सारे समीकरण
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में 61 मैच खेले जा चुके हैं और 4 में से 3 टीमों ने प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है. अब प्लेऑफ के सिर्फ एक स्थान के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त टक्कर हो रही है. मुंबई इंडियंस 12 मैचों में 7 जीत के साथ पाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. मुंबई के 14 पाइंट हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 13 पाइंट के साथ 5वें पायदान पर है. मुंबई और दिल्ली के दोनों के 2-2 मैच बचे हुए हैं. मुंबई और दिल्ली 21 मई को आमने-सामने होंगे. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स 24 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करेगी. वहीं, मुंबई की टीम अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में 26 मई को पंजाब किंग्स से ही भिड़ेगी. यानी अगले एक हफ्ते में खेले जाने वाले इन 3 मैचों के रिजल्ट पर दोनों टीमों की किस्मत टिकी हुई है.
MI और DC को कैसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट?
अगर मुंबई इंडियंस अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी और दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी. वहीं, दिल्ली अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाती है, तो वह सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. इस सूरत में मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस को हरा देती है, लेकिन पंजाब किंग्स से हार जाती है और MI फिर PBKS को हरा देती है, तो 5 बार की चैंपियन मुंबई क्वालीफाई कर जाएगी. यानि दोनों टीमों की किस्मत का फैसला होने में PBKS के खिलाफ मुकाबलों की अहम भूमिका होने वाली है.
जारी है प्लेऑफ का रोमांच
लीग स्टेज के आखिरी कुछ मैच अब प्लेऑफ की तस्वीर तय करेंगे. MI और DC दोनों के पास मौका है, लेकिन हर नतीजा खेल के समीकरण को बदल सकता है. PBKS के खिलाफ दोनों टीमों के प्रदर्शन का भी बड़ा असर पड़ेगा. ऐसे में IPL 2025 का ये अंतिम हफ्ता फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है.
नौतपा आने वाला है—तापमान करेगा रिकॉर्ड पार, ये उपाय जरूर करें
जालों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, धन और रिश्तों पर असर
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता