शादी के तीन दिन बाद साली ने रचाया ड्रामा, जीजा को बुलाकर ससुराल से भागी
शादी को तीन दिन ही हुए थे. साली ने जीजा को फोन मिलाया. बोली- आप यहां आ जाओ. जीजा भी साली के कहने पर साली के ससुराल पहुंच गया. फिर पति के सामने ही साली को भगा ले गया. पति ने फिर थाने में जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई. दुल्हन तो मिल गई लेकिन उसका जीजा अभी फरार है. दुल्हन ने पुलिस को फिर बताया कि क्यों उसने जीजा को ससुराल बुलाया था.
मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का है. यहां एक दुल्हन को उसी का जीजा शादी के तीन दिन बाद भगा ले गया. दुल्हन के पति और सास ने इसकी विरोध किया तो जीजा ने उन्हें धमकाया. फिर अगले दिन पीड़ित परिवार थाने पहुंचा. यहां उहोंने तहरीर दी. पुलिस ने मामला दर्ज करके दुल्हन को ढूंढ निकाला. तब दुल्हन बोली- ससुराल वाले मुझे बारात का स्वागत और दहेज के लिए ताने मार रहे थे. दुल्हन बोली- तब मैंने जीजा को फोन करके बुलाया. फिर उनके साथ चली गई.
17 मई को हुई थी शादी
बिंवार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर पुलिस को बताया- 17 मई को मेरे बेटे की शादी हुई थी. 18 मई को बरात लौटी. 19 मई की रात करीब आठ बजे दुल्हन का जीजा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ कार से आया और दुल्हन को जबरदस्ती ले गया. दूल्हे का आरोप है कि दुल्हन करीब पांच लाख रुपये के जेवरात अपने साथ ले गई है.
दोनों पक्षों से पूछताछ जारी
बिंवार एसओ राजेश कुमार ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दुल्हन को उसके जीजा के गांव से बरामद कर लिया गया है. लेकिन जीजा अभी फरार है. उसकी और उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन लोगों को भी पकड़ लिया जाएगा. दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है. दुल्हन वाकई में पांच लाख के जेवरात साथ ले गई है या नहीं, उसकी भी तफ्तीश की जा रही है. साथ ही दुल्हन के आरोपों की भी जांच जारी है.
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर