जेल प्रहरी का दूसरी महिला से संबंध रखने और पत्नी व बच्चे को घर से निकालने के आरोप में हुआ निलंबित
बिलासपुर: सेंट्रल जेल में पदस्थ प्रहरी रवि बंजारे को अपनी पत्नी और बच्चे को घर से निकालकर दूसरी लड़की के साथ रहने के मामले में राज्य महिला आयोग के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है। महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सेंट्रल जेल प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। बलौदाबाजार के शक्तिपारा निवासी नेहा वर्मा ने राज्य महिला आयोग में शिकायत की थी कि रवि बंजारे पिछले 12 सालों से उसके साथ रह रहा था। जब वह गर्भवती हो गई तो कानूनी विवाद से बचने के लिए दोनों ने आर्य समाज में विवाह कर लिया। लेकिन शादी के बाद रवि ने नेहा और उसके बच्चे को घर से निकाल दिया। इसके बाद वह दूसरी लड़की के साथ रहने लगा। महिला की शिकायत पर राज्य महिला आयोग में मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान नेहा वर्मा ने बताया कि रवि बंजारे का किसी दूसरी लड़की से संबंध है और वह उसके साथ रह रहा है। इस पर आयोग ने दूसरी लड़की और उसके पिता को भी तलब किया। पूछताछ के दौरान लड़की और उसके पिता ने आयोग को बताया कि वे रवि के पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते हैं।
इस बीच आयोग के निर्देश पर दूसरी लड़की को अस्थायी रूप से नारी निकेतन भेजा गया, लेकिन वहां से लौटने के बाद वह फिर से जेल प्रहरी के साथ रहने लगी। आयोग ने इस स्थिति को गंभीरता से लिया और रवि बंजारे की भूमिका पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय जेल प्रशासन को पत्र भेजा। आयोग के निर्देश पर केंद्रीय जेल अधीक्षक ने रवि बंजारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
‘मार दिया तो मार दिया’—बयान से घिरे मांझी, बढ़ा विवाद
रिजल्ट के साथ सामने आई टॉपर्स की पूरी सूची
प्रेम कहानी बनी क्राइम स्टोरी, नानी के गहने चुराकर खरीदी कार
जल गंगा संवर्धन अभियान से शहडोल में पुराने जल स्त्रोतों को मिल रहा पुर्नजीवन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. सिंह को दी शुभकामनाएँ
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बड़ी खबर! छत्तीसगढ़ बोर्ड के रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक