मुख्यमंत्री ग्राम दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर के जीर्णाेद्धार पश्चात प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में 24 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाले महतारी सदन का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने दोकड़ा के जगन्नाथ मंदिर समिति के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 1942 से निकाली जा रही है। रथ यात्रा की शुरुआत दोकड़ा गांव के पंडित स्व सुदर्शन सतपथी और उनकी धर्मपत्नी सुशीला सतपथी के द्वारा शुरू किया गया था। मंदिर का निर्माण 1968 में किया गया था। मंदिर के जर्जर होने के कारण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने मंदिर का जीर्णाेद्धार करने का संकल्प लिया था। उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए ग्रामवासियों का धन्यवाद भी दिया है।
ट्रेलर हटाकर फिर से किया गया रिलीज, बदले गए कुछ हिस्से
11 बजे तक 40% वोटिंग, BJP नेता की कार पर हमला
वोट डालने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, कहा- जनता में दिख रहा उत्साह
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का रुख साफ, शर्तों के बिना नहीं होगा कोई फैसला
बिजली बिल से राहत: अब लोग खुद बना रहे अपनी ऊर्जा
शूटिंग जल्द शुरू होने की संभावना, प्री-प्रोडक्शन तेज
जर्जर भवनों का होगा अंत, नए कॉमर्शियल और रिहायशी कॉम्प्लेक्स बनेंगे
बाबा विश्वनाथ के दरबार में पीएम मोदी, श्रद्धालुओं का किया अभिवादन
एक्सप्रेसवे पर ऑटोमैटिक चालान सिस्टम लागू, मोबाइल पर मिलेगी जानकारी
ED की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध लेनदेन और संपत्ति की जांच जारी