किस्टाराम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को सफलता, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है. सर्च ऑपरेशन जारी है. इससे पहले गुरुवार को भी सुरक्षा बलों ने सुकमा बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया था. सुकमा पुलिस ने बताया, "कल 22 मई से सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी चल रही है।
मुठभेड़ स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है. विस्तृत जानकारी का इंतजार है." आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के गढ़ बस्तर संभाग को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए जवानों का अभियान जारी है. लगातार नक्सलियों की मुठभेड़ हो रही है. इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं. नक्सल मोर्चे पर फोर्स को एक के बाद एक बड़ी सफलता मिल रही है।
1.5 करोड़ के इनामी नक्सलियों का सफाया:
21 मई को जवानों ने देश के सबसे खूंखार 1.5 करोड़ के इनामी नक्सली बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच यह देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन था। बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए। मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए।
मां Durga की शक्ति का स्रोत क्या है? Devi Bhagavata Purana में जवाब
Hanuman के अस्तित्व का रहस्य: आज भी जीवित होने की मान्यता
1.5 लाख बाराती… सोच से परे इंतजाम! मदुरै की शादी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
क्या है वो राम मंत्र जिसे महादेव करते हैं जप? जानें पूरी जानकारी
राम नाम में है चमत्कार: समझें मंत्र का अर्थ और जप की सही विधि
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव