3.63 लाख की ड्रग्स बरामद, ऑपरेशन ‘बाज़’ में चार तस्कर गिरफ्तार
मुंगेली: जिले में नशे के खिलाफ जंग को एक और बड़ी सफलता मिली है. एसपी भोजराम पटेल के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत पुलिस ने ब्राउन शुगर और अफीम की तस्करी में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में लाखों रुपए का नशा, मोबाइल और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई. एसपी आईपीएस भोजराम पटेल को जैसे ही सूचना मिली कि दो बाइक पर सवार चार युवक बिलासपुर से ब्राउन शुगर और अफीम लेकर मुंगेली की ओर जा रहे हैं, उन्होंने तत्काल साइबर सेल और जरहागांव थाने की संयुक्त टीम को सक्रिय किया. उनकी रणनीति और त्वरित कार्रवाई के चलते चारों युवकों को ग्राम छतौना के पास घेराबंदी कर रोका गया. गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक देवांगन (20), मयंक साहू (19), राजकुमार देवांगन (24) और साहिल ठाकुर (21) सभी मुंगेली निवासी शामिल हैं. तलाशी के दौरान इन युवकों के पास से कुल 51.87 ग्राम ब्राउन शुगर, 26.42 ग्राम अफीम, तीन मोबाइल और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: एसपी
एसपी आईपीएस भोजराम पटेल ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की और कहा कि ऑपरेशन बाज को और भी आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा ताकि मुंगेली को नशा मुक्त बनाया जा सके।
1.5 लाख बाराती… सोच से परे इंतजाम! मदुरै की शादी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
क्या है वो राम मंत्र जिसे महादेव करते हैं जप? जानें पूरी जानकारी
राम नाम में है चमत्कार: समझें मंत्र का अर्थ और जप की सही विधि
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील