2 साल बाद पुजारा की टीम इंडिया में एंट्री? आज हो सकता है बड़ा फैसला!
Cheteshwar Pujara: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया आज यानी 24 मई को एनाउंस हो सकती है. BCCI ना केवल स्क्वाड बल्कि नए कप्तान पर भी मुहर लगा सकता है. इस बीच अटकलें हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का पुराना साथी करीब 2 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर सकता है. यहां चेतेश्वर पुजारा की बात हो रही है, जिन्हें टेस्ट मैच खेले करीब 2 साल बीत चुके हैं. विराट और रोहित रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन पुजारा करीब 2 साल से टीम इंडिया से बाहर रहने के बावजूद वापसी को लेकर चर्चा में बने हैं.
चेतेश्वर पुजारा की वापसी?
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर 'चेतेश्वर पुजारा की वापसी' का टॉपिक खूब ट्रेंड कर रहा था. एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि BCCI का पीछे देखने का कोई मन नहीं है. पीछे देखने के मन से मतलब बहुत कम संभावना है कि बोर्ड पुराने खिलाड़ियों का रुख करेगा. ऐसे में पुजारा की वापसी शायद ना हो पाए, लेकिन रिपोर्ट में यह जरूर बताया गया कि देवदत्त पडिक्कल या सरफराज खान को टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है.
चेतेश्वर पुजारा का टेस्ट करियर
चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी टेस्ट जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. पुजारा अपने 103 टेस्ट मैचों के करियर में 7,195 रन बना चुके हैं, जिनमें 19 शतक और 35 फिफ्टी भी शामिल हैं. टीम इंडिया से बाहर होने के बाद पुजारा फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में काफी सक्रिय रहे हैं, लेकिन उनके आंकड़े बहुत अच्छे नहीं रहे हैं. पिछले साल काउंटी क्रिकेट में ससेक्स के लिए वो ज्यादा रन नहीं बना पाए थे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज यानी 24 मई को टीम इंडिया की घोषणा कर सकता है. बताया जा रहा है कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर आज दोहापर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से टीम इंडिया की घोषणा कर सकते हैं.
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण