BSF का एक्शन: गुजरात में दोहरी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर; एक जासूस गिरफ्तार
गुजरात: भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. उसने गुजरात के बनासकांठा जिले में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया. यह पाकिस्तानी घुसपैठिया चोरी से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर रहा था, जिसकी भनक BSF को लग गई और उसने घुसपैठिए को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा. BSF की चेतावनी के बावजूद वह नहीं रुका, जिसके बाद उसके ऊपर फायरिंग की गई और वह मौके पर ही ढेर हो गया.
BSF ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, 'जवानों ने आज रात गुजरात के बनासकांठा जिले में भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया. BSF के जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके सीमा बाड़ की ओर बढ़ते देखा. उन्होंने घुसपैठिए को चुनौती दी, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा, जिससे उन्हें गोली चलानी पड़ी. घुसपैठिए को मौके पर ही मार गिराया गया.'
कच्छ में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस
इधर, गुजरात एटीएस ने कच्छ से भी एक पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा है. यह जासूस पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी मुहैया करवाता था. आरोपी का नाम सहदेव गोहिल है. गोहिल पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी भेजता था. जानकारी के अनुसार, गोहिल पाकिस्तानी जासूस अदिति भारद्वाज नाम की महिला के लिए काम करता था.
अब तक कितने जासूस भारत की गिरफ्त में?
भारत लगभग 15 से अधिक पाकिस्तानी जासूस को अपनी गिरफ्त में ले चुका है. यह जासूस भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान के साथ साझा करते थे. इसमें से अधिकतर जासूस किसी अन्य पाकिस्तानी जासूस के लिए काम करते थे. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गुजरात और इसके अलावा अन्य जगहों से भी पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
SCO बैठक में भारत का वार, Rajnath Singh ने पाकिस्तान को घेरा