बवाना औद्योगिक क्षेत्र में तबाही: फैक्ट्री में भीषण आग, विस्फोट और इमारत ढहने से हड़कंप, राहत-बचाव कार्य जारी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन कही न कही आग लगने से जान सहित लाखों के माल जलने की खबरें आ रही है. ताजा मामला दिल्ली के बवाना में एक फैक्ट्री में आग लगने का है. जहां आज यानि शनिवार को सुबह 5 बजे एक फैक्ट्री में आग लग गई. जिसके बाद ब्लास्ट से पूरी बिल्डिंग धराशायी हो गई. मौके पर दमकल विभाग की 17 से 18 गाड़ियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया.
आग इतनी भंयकर की थी कि फैक्ट्री में रखा लाखों करोड़ों का सामान जलकर पूरी तरीके से खाक हो गया और बिल्डिंग भी गिरकर जमीदोज हो गई . हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है.
ब्लास्ट के बाद जोरदार धमाके की आवाज
दमकल विभाग के मुताबिक बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में सुबह 4.50 पर आग लगने की सूचना मिली. जिसके बाद 17 से 18 गाड़िया राहत ओर बचाव कार्य के लिए घटना स्थल पर पहुंची. आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया. आग का तांडव और काला धुएं का गुबार के साथ-साथ जोरदार धमाके की आवाज दूर तक लोगों को पता चली. बता दें कि दो दिन पहले भी बावना इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी. जिसमें भी लाखों का नुकसान हुआ था.
फिलहाल, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस ने आग किन कारणों से लगी इसकी जांच शुरू कर दी है.
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल