भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ ने छुआ दिल, यश कुमार की soulful आवाज़ में प्यार की कहानी
भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सितारे यश कुमार का नया भोजपुरी गाना रिलीज हो चुका है. इस गाने के बोल दिल को छू जाने वाले हैं और आपको ये गाना खूब पसंद आने वाला है. पति जब बाहर कमाने जाता है और पत्नी चाहती है वो ना जाए तो वो सीन काफी टची होता है और इस गाने में ऐसा ही कुछ दिखाया गया है.
23 मई यानी बीते कल यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज हुआ था. इस गाने में कौन-कौन नजर आया और इस गाने से जुड़ी तमाम जानकारी, आइए आपको बताते हैं.
यश कुमार का नया गाना ‘नईहरवा’ रिलीज
2 दिन पहले यश कुमार ने गाने का टीजर शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘नईहरवा… आ रहा है इस शुक्रवार को, यश कुमार के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर.’ इसके साथ ही यश कुमार ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ हार्ट इमोजी भी शेयर की.
यश कुमार ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर ये गाना रिलीज हो चुका है और इसे पसंद भी किया जा रहा है. इस गाने को यश कुमार और शिल्पी राज ने गाया है जबकि गाने को यश कुमार के साथ तृषाकर मधु नजर आई हैं. गाने के बोल धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक कान्हा सिंह ने तैयार किया है.
गाने में एक्ट्रेस तृषा बिल्कुल गांव की सीधी-सादी पत्नी के रूप में नजर आई हैं. इसमें पति अपनी पत्नी को मना रहा है कि वो बाहर काम करने जा रहा है, लेकिन पत्नी बोल रही है कि जैसे माता-पिता के बिना नईहर (माईका) नहीं होता, वैसे पिया (पति) के बिना ससुराल नहीं होती. गाने के बोल दिल को छू जाने वाले हैं और फैंस इस गाने को पसंद कर रहे हैं.
यश कुमार की सुपरहिट फिल्में
यश कुमार भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सिंगर और एक्टर हैं. उनका पूरा नाम यश कुमार मिश्रा है जिन्होंने फिल्म दिलदार सांवरिया (2013) से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री ली थी. इस फिल्म के बाद यश कुमार ने कई फिल्में और हिट गाने दिए. यश कुमार का पिछला रिलीज भोजपुरी गाना ‘परदेशवा’ था जिसे अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यश कुमार के गाने और फिल्मों का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से करते हैं और अब उनके नये गाने ‘नईहरवा’ को भी फैंस का भरपूर प्यार मिलने की संभावना है.
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल