इटारसी हत्याकांड: क्या कॉलेज परिसर भी सुरक्षित नहीं रहा?
इटारसी। मध्य प्रदेश के इटारसी में एक पॉलीटेक्निक छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। हमलावर ने छात्र के शरीर को चाकू से इतनी बार गोदा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस को शक है कि हत्या की वजह प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। छात्र की पहचान सुमित सराठकर के रूप में हुई है। मूलतः बैतूल जिले के मुल्ताई का रहने वाला था। सुमित इटारसी के बंगलिया इलाके में किराए का मकान लेकर रहता था। वह इटारसी के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में सेकंड सेमेस्टर का छात्र था।
शरीर पर चाकू के 20 वार
पुलिस के मुताबिक, सुमित के शरीर पर चाकू के 20 से ज्यादा वार किए गए थे। हत्या के बाद उसका शव सनखेड़ा रोड पर शुक्रवार सुबह नहर किनारे स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास ही फेंक दिया गया था। उसके खून से सने शव को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
SCO बैठक में भारत का वार, Rajnath Singh ने पाकिस्तान को घेरा