Vinod Khanna का बड़ा बेटा नहीं दे पाया एक भी सोलो हिट
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कई स्टार किड्स हैं जो अपने स्टार पैरेंट्स की तरह अभिनय की दुनिया में कदम रखते हैं लेकिन वैसा स्टारडम नहीं पाते हैं। अब विनोद खन्ना के बड़े बेटे को ही ले लीजिए। उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मो में काम किया, लेकिन उन्हें न ही अपने पिता विनोद और ना ही भाई अक्षय खन्ना जैसा स्टारडम मिला।
विनोद खन्ना के बड़े बेटे और अक्षय के बड़े भाई कोई और नहीं बल्कि जाने-माने अभिनेता राहुल खन्ना हैं। भले ही राहुल ने बतौर लीड एक्टर ज्यादा फिल्में न की हों और ना ही उन्हें कोई एक हिट फिल्म नसीब हुई हो, मगर जब भी वह स्क्रीन पर आए हैं, उनकी परफॉर्मेंस को सराहा गया है।
आमिर खान के साथ किया था डेब्यू
राहुल खन्ना ने साल 1998 में दीपा मेहता की फिल्म अर्थ मूवी से डेब्यू किया था। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस की खूब सराहना हुई थी। यह फिल्म बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर में भी गई थी। इंडियन-कैनेडियन फिल्म में आमिर खान और नंदिता दास भी मुख्य भूमिका में थीं।
हॉलीवुड में भी चलाया जादू
अर्थ मूवी में हसन का किरदार निभाने के लिए राहुल खन्ना को बेस्ट मेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने दीपा मेहता की एक और कैनेडियन मूवी बॉलीवुड/हॉलीवुड फिल्म की जिसमें उनके साथ लीजा रे लीड रोल में थीं। फिर उन्होंने अमेरिकन मूवी द एंपरर्स क्लब।
इन बॉलीवुड फिल्मों में किया काम
कुल मिलाकर राहुल खन्ना ने हॉलीवुड में अपने अभिनय का जादू चला दिया था। बॉलीवुड में भी उन्होंने कई फिल्में कीं जिसमें एलान, रकीब, तहान, दिल कबड्डी, लव आज कल, वेकम अप सिड, फायरफ्लाइज और लॉस्ट जैसी मूवीज हैं। भले ही राहुल ने चुनिंदा मूवीज में काम किया जो भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई न कर पाई हो लेकिन यह हाई रेटेड मूवीज में से एक हैं। इन फिल्मों में राहुल ने छोटे-मोटे रोल्स से सभी का दिल जीता है।
राहुल खन्ना के टीवी शोज
बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के अलावा राहुल खन्ना ने कई नेशनल और इंटरनेशनल टीवी शोज में भी काम किया है। उन्होंने टीवी शो 24 में काम किया है। इसके अलावा वह हॉलीवुड सीरीज द अमेरिकन्स में भी काम कर चुके हैं। 2019 में उन्होंने दीपा मेहता के शो लीला में काम किया था।
नाबालिग उत्पीड़न मामले में बढ़ा विवाद, आरोपी पक्ष ने दर्ज कराई वसूली की शिकायत
पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल, मोहन यादव ने जताई उम्मीद
3.5 करोड़ के प्याऊ का पता नहीं, इंदौर प्रशासन से हाईकोर्ट ने पूछा- आखिर गया कहां?
KKR से हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स पर वेणुगोपाल का बड़ा बयान
डिप्टी CM का बयान: स्वस्थ नागरिकों से ही बनेगा विकसित मध्य प्रदेश
रायगढ़ कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप, फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंची युवती
गांवों में शहरी सुविधाओं का सपना: CM वृंदावन ग्राम योजना से क्या-क्या मिलेगा?
पाकिस्तान में हो सकती है अहम बातचीत, अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट से चर्चा तेज
गुस्से में बेकाबू हुआ युवक, पंचायत भवन को आग के हवाले किया
CM पद पर फैसला जल्द, दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक में वीडी सतीशन पर नजर