पत्नी को पढ़ाकर बनाया लिपिक, अब दूसरे से हो गया प्यार
पिपराइच के एक युवक ने पत्नी को पढ़ाने-लिखाने के लिए दुबई में नौकरी की। कुछ रुपये बचाकर पत्नी के नाम से जमीन भी खरीदी। लेकिन, एक विभाग में लिपिक बनने के बाद पत्नी ने पति को छोड़ दिया। उसे दूसरे व्यक्ति से प्यार हो गया है।
जमीन बेचकर रुपये अपने पास रख ली, सास-ससुर से मारपीट कर पति से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी। पीड़ित युवक की शिकायत पर एसपी नार्थ ने सीओ चौरी चौरा को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
पिपराइच के युवक ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कई वर्षों से दुबई में रहकर नौकरी करता था। पत्नी को पढ़ाता था कि उसकी सरकारी नौकरी लग जाए। इसके बाद वह अपने देश में आकर कुछ व्यापार कर लेगा।
परिवार के खर्च के अलावा वह पत्नी की पढ़ाई के लिए भी रुपये भेजता था। 14 वर्ष का उसका एक बेटा भी है। कुछ बचत कर उसने पत्नी के नाम से एक जमीन भी खरीदी। कुछ महीने पहले पत्नी एक सरकारी विभाग में लिपिक बन गई। इसी दौरान उसे दूसरे व्यक्ति से प्रेम हो गया।
पत्नी को नौकरी मिलने के बाद दुबई से वापस घर आ गया और एक किराने की दुकान खोल ली। युवक का आरोप है कि कुछ दिन पहले पत्नी घर छोड़कर चली गई। खरीदी गई जमीन को बेच दिया। एक दिन वह दुकान पर आई और सास-ससुर से मारपीट की।
पत्नी को नौकरी मिलने के बाद दुबई से वापस घर आ गया और एक किराने की दुकान खोल ली। युवक का आरोप है कि कुछ दिन पहले पत्नी घर छोड़कर चली गई। खरीदी गई जमीन को बेच दिया। एक दिन वह दुकान पर आई और सास-ससुर से मारपीट की।
बताया कि वह तलाक चाहती है, इसके लिए कोर्ट में अर्जी दे रखी है। एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि युवक द्वारा प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई थी। सीओ चौरी चौरा को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। साक्ष्य के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।cheated
भक्तों को चावल के दानों में दर्शन देते हैं भगवान श्रीनाथजी
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज