औद्योगिक गलियारे में कंपनियों में रक्षा उपकरणों का निर्माण शुरू
उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारा (यूपीडीआईसी) में कई प्रमुख रक्षा कंपनियों ने अपने संयंत्रों का संचालन शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार रक्षा औद्योगिक गलियारे में 28,809 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। 47 कंपनियों को भूमि आवंटित की जा चुकी है।
10 कंपनियों के लिए भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। यूपीडा के अनुसार कानपुर, झांसी, लखनऊ, अलीगढ़, आगरा और चित्रकूट में स्थापित रक्षा औद्योगिक गलियारे में सात प्रमुख इकाइयों में रक्षा उपकरणों का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
कानपुर में अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलाजीज लिमिटेड गोला-बारूद का निर्माण कर रही है। इसी प्रकार अलीगढ़ में एमिटेक इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड ने उन्नत इलेक्ट्रानिक वारफेयर सिस्टम और सैटेलाइट उपकरणों का उत्पादन शुरू किया है।
वहीं, वेरीविन डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड ने छोटे हथियारों के निर्माण की शुरुआत कर दी है। लखनऊ में एयरोलाय टेक्नोलाजीज ने टाइटेनियम कास्टिंग का उत्पादन शुरू किया है।
साथ ही डीआरडीओ की ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई ने ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के निर्माण और असेंबली का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके अलावा कानपुर में एआर पालिमर्स प्राइवेट लिमिटेड व आधुनिक मटेरियल्स एंड साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड ने भी रक्षा उपकरणों का निर्माण शुरू कर दिया है।
भक्तों को चावल के दानों में दर्शन देते हैं भगवान श्रीनाथजी
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज