दिल्ली-NCR के इस शहर में दारोगा बना गालीबाज
सिंभावली में तैनात एक दारोगा पिछले काफी समय से चर्चाओं में चल रहा है। वह मामुली बातों पर लोगों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट तक करने पर उतारू हो जाता है।
इसके व्यवहार से दुखी होकर एक भाजपा पदाधिकारी एवं एक महिला ने एसपी सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने एवं कार्रवाई की मांग की है।
सलारपुर की रहने वाली गीता देवी ने डीआईजी को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि उसके घर में कोई पुरुष नहीं है।गांव में ही खेती की जमीन में वह एक तिहाई हिस्सेदार है। ऐसे में गांव का ही एक व्यक्ति जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।
27 मई को वह पुलिस प्रशासन की टीम लेकर गांव में पहुंचा तथा उसके हरे भरे शीशम के पेड़ों को बुलडोजर से धवस्त कर दिया। इस बात की सूचना मिलने के बाद वह अपनी 90 वर्षीय वृद्ध मां के साथ खेत पर पहुंची तथा वहां मौजूद दारोगा को संबंधित जमीन के कागज दिखाए।
इसी बात से दारोगा नाराज हो गया तथा वृद्ध मां के मुंह पर कागज फेंक कर मारते हुए उनको धक्का दे दिया। इसके बाद बुधवार को एक बार फिर उक्त दारोगा एवं लेखपाल आया तथा वृद्धा के साथ गाली गलौज एवं अभद्रता की।
इसके अतिरिक्त बक्सर सोसायटी से जुड़े एक भाजपा के डायरेक्टर के साथ भी उक्त दारोगा ने काफी अभद्रता की है। भाजपा नेता ने बताया कि गांव के ही दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें राहुल नामक युवक को चोट लग गई थी।
राहुल द्वारा फोन पर चोट लगने की सूचना दी गई ताे वह उसको देखने के लिए सिखेड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चला गया। आरोप है कि इस दौरान उपचार कराने के बजाए उक्त दारोगा राहुल को अपने साथ थाने ले जाने लगा।
इस संबंध में भाजपा नेता ने पहले उपचार होने की बात कही तो वह आग बबूला हो गया तथा दारोगा के हाथ भाजपा नेता के गिरेबान तक पहुंच गए। इस दौरान उक्त दारोगा ने जमकर अभद्रता की। पीड़ित ने अपना परिचय देने का प्रयास किया, लेकिन दारोगा ने उसकी एक नहीं सुनी।
किसी तरह पीड़ित ने गढ़ विधायक से वार्ता कराई, तब जाकर दारोगा ने उसको बख्शा। बावजूद इसके वह गाली गलौज करता रहा। इस मामले में भी पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर पार्टी के जिला स्तर के नेताओं, विधायक एवं सांसद को सूचना दी है।
हमारे पास इस तरह का कोई शिकायती पत्र नहीं आया है। शिकायत पत्र मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।- वरुण मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं