Panchayat की 'रिंकी' का बॉलीवुड में इज्जत न मिलने पर छलका दर्द
नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया में आउट साइडर्स के लिए पहचान बनाना कोई आसान बात नहीं है। एक फिल्म या सीरीज पाने के लिए कलाकारों को सालों तक मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसा भी नहीं है कि पहली मूवी या सीरीज हिट हो जाए तो उनके लिए बॉलीवुड का दरवाजा खुल जाता है। इन दिनों इस फेज से एक जानी-मानी एक्ट्रेस जूझ रही हैं।
यह एक्ट्रेस हैं सांविका जिन्होंने हिट वेब सीरीज पंचायत में रिंकी की भूमिका निभाई। वह रवि दुबे की वेब सीरीज लखन लीला भार्गव में भी काम किया है। सांविका को असली पहचान पंचायत से मिली। इस वेब सीरीज में उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया।
बराबरी न मिलने पर छलका सांविका का दर्द
अगर आपको लग रहा होगा कि पंचायत सीरीज के बाद रिंकी उर्फ सांविका की किस्मत पलट हो गई होगी तो आप गलत हैं। एक हालिया पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि काश वह इंसाइडर होतीं। हाल ही में, सांविका ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "काश मैं इंसाइडर या फिर बहुत पावरफुल बैकग्राउंड से होती, चीजे शायद काफी आसान हो जाती (शायद मुझे नहीं पता)। इज्जत पाने और बराबरी का बर्ताव किए जाने जैसी बुनियादी बातें, लड़ाई कम होती, डटी हुई हूं।"
पंचायत सीरीज से किया था डेब्यू
सांविका ने पंचायत सीजन 2 से अपना डेब्यू किया है। यह सीरीज उनके करियर का सबसे बड़ा ब्रेक साबित हुई और रिंकी की भूमिका में उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। ऑडियंस ने उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा है। वह तीसरे सीजन में भी अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं।
पंचायत 2 और तीसरे सीजन में अपनी अदाकारी दिखाने के बाद सांविका ने चौथे सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। वेब सीरीज इसी साल ओटीटी पर दस्तक दे रही है। हाल ही में, सीरीज का ट्रेलर भी आया था जिसे खूब पसंद किया गया। पंचायत सीजन 4 में दिखाई 24 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं