भोजन में रोटी या चावल खा रहे हैं, तो पहले सलाद जरूर खाएं
नई दिल्ली। सलाद शरीर को हाइड्रेट रखने, वजन घटाने, पाचन बेहतर करने और इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा सलाद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में भी सहायक होते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सलाद खाने का भी एक सही तरीका और समय होता है।
हाल ही में डायटीशियन एक वीडियो के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है, जो खासतौर से डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद उपयोगी है। डायटीशियन के अनुसार, अधिकतर लोग यह मानते हैं कि सलाद को कभी भी खाया जा सकता है, लेकिन इसका समय और क्रम अगर सही हो, तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। अगर आप अपने भोजन में रोटी या चावल खा रहे हैं, तो उन्हें खाने से पहले सलाद जरूर खाएं। ऐसा करने से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ती है, जो भोजन के बाद ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकता है।
इससे डायबिटीज के मरीजों को काफी राहत मिलती है। विशेषज्ञ बताती हैं कि खाने से लगभग 20 मिनट पहले सलाद को अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए, जिससे न केवल जल्दी पेट भरता है, बल्कि बार-बार कुछ खाने की इच्छा भी नहीं होती। यह आदत वजन नियंत्रण में भी मदद करती है। कुछ लोगों का मानना है कि सलाद को शाम के बाद नहीं खाना चाहिए, लेकिन यह पूरी तरह व्यक्ति की पाचन क्षमता पर निर्भर करता है। जिन लोगों को कच्ची सब्जियां पचाने में दिक्कत होती है, उन्हें रात में सलाद खाने से बचना चाहिए, जबकि अन्य लोग इसे रात के खाने में भी शामिल कर सकते हैं।
सलाद में खीरा, गाजर, टमाटर, मूली, चुकंदर जैसी सब्जियां ली जा सकती हैं। स्वाद के लिए इसमें नींबू, काली मिर्च या हल्का चाट मसाला भी मिलाया जा सकता है। कुल मिलाकर, सलाद को अगर सही समय और तरीके से खाया जाए, तो यह एक साधारण भोजन को भी पोषण से भरपूर बना सकता है और स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतरीन परिणाम दे सकता है। बता दें कि भारतीय भोजन में अचार, चटनी, पापड़ और सलाद का खास महत्व है। जहां अचार और चटनी खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, वहीं सलाद न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिहाज से सबसे फायदेमंद माना जाता है।
लंबे इंतजार से परेशान चयनित शिक्षक सड़कों पर उतरे
तमिलनाडु में सरकार बनाने की कोशिश तेज, Vijay ने पेश किया दावा
6 से 7 साल तक ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर गिरी गाज
सादिया खतीब ने विवाद पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बात
प्लेऑफ से बाहर होने पर कर्नाटक क्रिकेट संघ ने जताई नाराजगी
न ओटीपी दिया, न लिंक खोला, फिर भी बैंक खाते से हुई बड़ी चोरी
यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों का आधुनिकीकरण अभियान तेज
रोजगार मेले में निकली 794 नौकरियां, तुरंत करें अप्लाई