ग्रेटर नोएडा से दादरी की कनेक्टिविटी होगी बेहतर, पाली में 5 KM लंबी पेरिफेरल रोड का निर्माण शुरू
ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में प्राधिकरण द्वारा लगभग पांच किलोमीटर लंबी पेरिफेरल रोड का निर्माण किया जा रहा। इस सड़क का करीब 25 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। सड़क के निर्माण से आसपास के गांवों के साथ सेक्टर के लोगों को भी फायदा होगा। ग्रेटर नोएडा और दादरी के बीच बेहतर कनेक्टिविटी हो जाएगी।
वर्तमान में लोगों को तिलपता चौक से होते हुए दादरी जाना पड़ता है। या फिर जुनपत चौकी के पास से गांवों के अंदर होते हुए दादरी पहुंचना पड़ता है। पेरिफेरल सड़क को 130 मीटर सड़क और आसपास की अन्य सड़कों से जोड़ा जाएगा। 130 मीटर सड़क से जुड़ने से नोएडा एयरपोर्ट तक की भी सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।
मकौड़ा अंडरपास से पाली आरओबी तक नई सड़क का निर्माण शुरू किया गया है। सड़क के निर्माण पर 24 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस सड़क का निर्माण होने पर तिलपता के जाम से राहत मिल जाएगी। मकौड़ा, पाली, थापखेड़ा सहित आसपास के गांवों व सेक्टरवासियों के हजारों निवासियों को फायदा होगा।
वर्षा के मौसम के कारण सड़क के निर्माण में चार से पांच महीने का समय लगेगा। दरअसल तिलपता कंटेनर डिपो के समीप थोक कारोबार व क्षेत्रीय संस्थान के लिए एक नया सेक्टर अयोटा विकसित किया जा रहा है, जो पाली गांव के पास स्थित है। सेक्टर को विकसित किया जा रहा है। योजना के तहत सबसे पहले सेक्टर के चारों तरफ पेरिफेरल सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
प्राधिकरण के मुताबिक 5100 मीटर लंबी इस सड़क का 25 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जमीन का भराव कर उसे समतल किया जा चुका है। इसकी चौड़ाई लगभग 1470 मीटर में 43 मीटर और 3490 मीटर में 60 मीटर होगी। पेरिफेरल सड़क के बनकर तैयार हो जाने पर आवागमन सुगम हो जाएगा। आसपास के गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल