कमरे का मंजर देख दहल उठा पति, प्रेम-प्रसंग में बदल गया खूनी खेल
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवक ने दोस्त को पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद वह आग-बबूला हो उठा। इसके बाद उसने ईंट से वार करके दोस्त की हत्या कर डाली।
ग्रेटर नोएडा में नालेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित एक विश्वविद्यालय की निर्माणाधीन साइट पर रविवार देर रात शराब के नशे में एक कामगार ने दूसरे कामगार की ईंट से वार कर हत्या कर दी।
मृतक की पहचान बिहार मुजफ्फरपुर थाना साहिबगंज गांव नीरपुर निवासी गोलू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही हत्यारोपित कामगार को हिरासत में ले लिया है। हत्यारोपित की पहचान बिहार जिला मोतिहारी, थाना मरहंगी के विशनपुर वेराटांड के हरिमोहन के रूप में हुई है।
प्रथम दृष्टता पूछताछ में सामने आया है कि रविवार रात को मोनू व हरिमोहन ने शराब पी थी। नशे में हो जाने के बाद मोनू हरिमोहन की पत्नी के पास चला गया था। एसीपी अवनीश दीक्षित ने बताया कि हरिमोहन ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। नशे की हालत में हरिमोहन ने मोनू के सिर पर ईंट से एकाएक कई वार कर दिए। ईंट लगते ही गोलू लहूलुहान हो गया और बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा।
वहीं, साइट पर रहने वाले अन्य कामगारों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि हरिमोहन को मोनू के ऊपर पत्नी से अवैध संबंध होने का शक था। इसको लेकर आएदिन झगड़े भी होते थे। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल