काली पट्टी बांधकर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी, मैच में तीसरी बार हुआ ऐसा
नई दिल्ली। हेडिंग्ले में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आखिरी दिन है और इस दिन दोनों ही टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। ये इस मैच में तीसरा मौका है जब खिलाड़ियों ने अपने बाजुओं पर काली पट्टी बांधी है। मैच के पहले दिन और तीसरे दिन भी ऐसा हुआ था।
मैच के आखिरी दिन मंगलवार को दोनों टीमें मैच के शुरू होने से पहले मैदान पर आईं और मौन रखा। इस दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बाजुओं पर काली पट्टी बंधी हुई दिखी।
इसका कारण भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलीप दोषी का निधन है। लंबे समय से लंदन में रह रहे दिलीप का सोमवार रात को निधन हो गया था। उनको श्रृद्धांजलि देने के लिए ही आज दोनों टीमों के खिलाड़ी बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर एक फोटो जारी करते हुए लिखा है, "दोनों ही टीमों ने भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलीप दोषी की याद में काली पट्टी बांधी है जिनका सोमवार को निधन हो गया। पांचवें दिन की शुरुआत से पहले दोनों टीमों ने एक मिनट का मौन रखा।"
पहले भी हुआ ऐसा
इससे पहले मैच के पहले दिन भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी थी। इसका कारण अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रृद्धांजलि देना था। वहीं मैच के तीसरे दिन भी दोनों टीमों ने काली पट्टी बांधी। इसके पीछे इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड लॉरैंस का निधन था। टीमों ने इस गेंदबाज की याद में दिन का खेल शुरू होने से पहले मौन भी रखा था।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल