Ankita Lokhande हैं प्रेग्नेंट!
नई दिल्ली। टीवी के मशहूर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने पिछले साल ही बताया था कि उनके परिवार वाले उनसे एक बच्चे की डिमांड कर रहे हैं, खासकर एक्ट्रेस की सास। अब लगता है कि अंकिता की सास की इच्छा पूरी होने जा रही है। हाल ही में, अंकिता ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया।
अंकिता लोखंडे इन दिनों लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आ रही हैं। शो के एक हालिया प्रोमो में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया, जिसके बाद हर कोई दंग रह गया।
अंकिता लोखंडे बनने वाली हैं?
दरअसल हुआ यूं कि कृष्णा अभिषेक अंकिता का सामान लेकर भागने लगते हैं और उनके पीछे दौड़ रहीं अंकिता एक समय के लिए रुक जाती हैं और कहती हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं। यह सुन सब चौंक जाते हैं। अब अंकिता वाकई प्रेग्नेंट हैं या फिर यह सिर्फ एक मजाक है, यह शो के टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चल सकेगा।
इस बीच अभिषेक कुमार ने को-कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी के बारे में बात की है। जूम के साथ बातचीत में एक्टर ने कहा, "नहीं, नहीं, मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि वो शो का पार्ट है। बाकी नहीं पता उनकी इंटर्नल बाते हैं। मैं तो नहीं पूछूंगा कि अंकिता जी आप? (प्रेग्नेंट हैं) लेकिन अगर होंगी तो बहुत अच्छी बात है।"
काफी समय से बेबी प्लान कर रही हैं अंकिता
अभिषेक कुमार ने आगे बताया कि अंकिता लोखंडे लंबे समय से बेबी प्लान कर रही हैं। ऐसे में यह सच भी हो सकता है। एक्टर ने कहा, "मतलब काफी टाइम से वो प्लानिंग भी कर रही थीं। अगर हैं प्रेग्नेंट तो बहुत प्यारी बात है। जब भी उनसे बात भी करो इस बारे में तो वह इमोशनल हो जाती हैं। बहुत बड़ी बात होती है ना तो बहुत अच्छी बात है अगर वो। मैं अब क्या बनूंगा? मामू बनूंगा या चाचू बनूंगा, वो बाद में जाकर पता चलेगा। लेकिन अगर ऐसा हुआ तो सब लोग खुश हो जाएंगे। मगर सीजन 3 अंकिता के लिए मुश्किल हो जाएगा।"
40 साल की अंकिता लोखंडे ने 2021 में बिजनमैस विक्की जैन से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले सालों तक एक-दूसरे को डेट किया है।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण