आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: ई-चालान न भरने वालों के वाहन होंगे जब्त, DL भी निलंबित
E-Challan: सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर भेजे जाने वाले जुर्माना को जमा नहीं करने पर आरटीओ के द्वारा वाहनों को जब्त किया जाएगा। इसके साथ ही वाहन चालक के लाइसेंस को निलंबित कर दिया जाएगा। ऐसे मामले ऑनलाइन न्यायालय और आरटीओ को भेजे जा रहे हैं। इस संबंध में यातायात पुलिस द्वारा गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है।
ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि यातायात पुलिस लगातार जनजागरुकता अभियान चलाकर नियमों का पालन कराने की समझाइश दे रही है। बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।
ई-चालान को ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया बेहद सरल
उन्होंने बताया कि ई-चालान को ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया बेहद सरल है। इसके लिए वाहन चालक ई-चालान की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पेमेंट का विकल्प चुनें। फिर वाहन नंबर डालकर ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर चालान देख सकते हैं। पेमेंट के लिए गूगल पे, फोन पे या पेटीएम से भुगतान किया जा सकता है। कई वाहन चालक ना तो ई-चालान का भुगतान कर रहे हैं और ना ही न्यायालय में पेश हो रहे हैं। ऐसे मामलों को आरटीओ को भेजा जा रहा है। जहां से संबंधित वाहन की जब्ती और ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है।
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
SCO बैठक में भारत का वार, Rajnath Singh ने पाकिस्तान को घेरा
कुनार प्रांत में पाकिस्तान का हवाई हमला, 7 की मौत
अफवाहों पर विराम, केंद्र बोला—नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
सबसे अमीर प्रत्याशी के पास ₹104 करोड़ की संपत्ति, चुनावी चर्चा तेज