राजा रघुवंशी केस में राजा की मां का खुलासा
इंदौर। राजा रघुवंशी की हत्या में सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा सहित पुलिस अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच अभी भी जारी है हालांकि पुलिस, हत्याकांड के पुख्ता सबूत जुटा लेने का दावा कर रही है।
राजा की मां का बड़ा खुलासा
इस बीच राजा की मां उमा रघुवंशी ने एक बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना कि सोनम बेहद शातिर थी और शुरु से राजा की हत्या का तानाबाना बुनने लगी थी। उमा रघुंवशी ने कहा कि शिलांग जाने से पहले ही वह राजा का कत्ल करने की फिराक में थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के 6 दिन बाद ही सोनम ने उज्जैन में राजा की हत्या का प्लान बना लिया था।
सोनम कर रही थी तांत्रिक क्रिया
उमा रघुंवशी ने बताया कि राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने दावा किया कि सोनम और राज, राजा को उज्जैन में मारना चाहती थी। सोनम, राजा को 17 मई को शादी में लेकर गई थी। उसने शादी में भी विवाद किया था। राजा से दूर दूर रह रही थी। वह राज से बात करने में व्यस्त थी। दोनों में कहासुनी भी हुई थी। उमा के अनुसार सोनम ने उसको एक कपड़े की एक गुड़िया देकर कहा था कि घर में दरवाजे पर टांगना है। संभवत: सोनम तांत्रिक क्रिया कर रही थी। इसके बाद राजा का व्यवहार बदल गया था।
सगाई के बाद सतना से खरीदी पिस्टल
उधर राज ने एसआइटी के समक्ष कबूला कि उसने पिस्टल सतना से खरीदी थी। सोनम ने सगाई के तुरंत बाद ही राजा को रास्ते से हटाने की साजिश कर ली थी। उसने गोली मारने की साजिश की थी। एसआइटी ने अपराध शाखा से भी यह जानकारी साझा की है।
आभूषण बरामद करने आएगी एसआइटी
राजा हत्याकांड की जांच कर रहा विशेष जांच दल (एसआइटी) इंदौर आएगा। दल अभी आरोपित सिलोम जेम्स,लोकेंद्रसिंह तोमर और बलवीर अहिरवार से पूछताछ कर रहा है। आरोपितों से पिस्टल तो बरामद कर ली मगर आभूषणों के बारे में जानकारी नहीं दी है। आरोपित छह दिन की रिमांड पर है। दल एक बार पुन:तलाशी लेने आएगा।
उधर राज ने एसआइटी के समक्ष कबूला कि उसने पिस्टल सतना से खरीदी थी। सोनम ने सगाई के तुरंत बाद ही राजा को रास्ते से हटाने की साजिश कर ली थी। उसने गोली मारने की साजिश की थी। एसआइटी ने अपराध शाखा से भी यह जानकारी साझा की है।
कोटा लागू करने पर टकराव: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा प्रहार
Saurabh Bharadwaj के आरोपों से मचा बवाल, Raghav Chadha पर उठे सवाल
वैश्विक संकट का असर: 60% महंगा तारकोल, निर्माण कार्य अधर में
कहा—अगर कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे
सीमा तनाव के बीच बड़ी मुलाकात, बिश्केक में आमने-सामने आए भारत-चीन रक्षा मंत्री
क्रिकेट टैलेंट को मिलेगा नया मंच, सुविधाओं से लैस अकादमियां शुरू
बंगाल-तमिलनाडु में सियासी संग्राम, पकड़ मजबूत करने में जुटी BJP