लखनऊ में कपड़ा व्यापारी ने पत्नी-बेटी के साथ जहर खाकर दी जान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक घर से पति-पत्नी और बेटी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह सामने आया है कि कपड़े का कारोबार करने वाले व्यक्ति ने पत्नी और बेटी समेत जहर खाकर आत्महत्या की है। लखनऊ के चैक के अशरफाबाद स्थित फ्लैट में तीनों के शव मिले हैं, जिनकी पहचान 48 वर्षीय शोभित रस्तोगी, उनकी पत्नी सुचिता रस्तोगी और 16 वर्षीय ख्याती रस्तोगी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि तीनों लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या की है, लेकिन अभी इसके कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस को घर से सुसाइड नोट भी मिला है। बताया गया कि शोभित राजाजीपुरम में कपड़े के बड़े व्यापारी थे।
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की है। मौके पर फोरेंसिक की फील्ड यूनिट को जांच के लिए बुलाया गया है।
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनावी माहौल गरमाया: विवादित बयान पर खरगे घिरे, EC सख्त
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
प्रतिशोध की आग: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच समुद्री व्यापारिक जहाजों पर हमले तेज
मामूली झगड़ा बना मौत का कारण, बेटे ने पिता को पीटा
“लाहौर में कंपनी खोल लो”—धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान से Lenskart पर बवाल तेज
आपत्तिजनक आचरण पर सख्त संदेश, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई तय
‘कांग्रेस खत्म हो रही’, अमित शाह का बंगाल में बड़ा बयान