पति के साथ मस्तीभरी चैट शेयर कर सोनाक्षी ने उड़ाया अफवाहों का मजाक
सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद से ही चर्चाओं में हैं। जहीर इकबाल के साथ उनकी नोक-झोंक भरी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। सोनाक्षी और जहीर अपनी लव लाइफ की झलकियां इंटरनेट पर शेयर करने से कतराते भी नहीं हैं।
चाहे वीडियो शेयर करना हो या फिर फोटोज... सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद से ही बी-टाउन के सबसे चहीते कपल बन गए हैं। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाहें भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं, अब उन्होंने इस बारे में भी अपना रिएक्शन दिया है।
जहीर के चक्कर में प्रेग्नेंट लगती हैं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा की जब से जहीर से शादी हुई है, कई बार उनकी प्रेजेंस से अफवाहों का बाजार गर्म हुआ कि वह मां बनने वाली हैं। मगर ऐसा नहीं है। सोनाक्षी ने बताया कि आखिर क्यों लोग उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं और इसके पीछे कोई और नहीं बल्कि उनके पति जहीर हैं।
जहीर इकबाल के लेट नाइट क्रेविंग्स के चलते सोनाक्षी सिन्हा का वेट बढ़ रहा है और लोग समझ रहे हैं कि वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति जहीर के साथ अपना व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि जहीर रात के 12:17 बजे सोनाक्षी से पूछ रहे हैं कि उन्हें भूख लग रही है?
सोनाक्षी ने शेयर किया व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट
तब सोनाक्षी सिन्हा जवाब में कहती हैं, "बिल्कुल नहीं। मुझे खिलाना बंद करो।" रोने वाली इमोजी के साथ जहीर लिखते हैं, "मुझे लगा हॉलीडे स्टार हो गया है।" इसके बाद एक्ट्रेस कहती हैं, "मैंने अभी तुम्हारे सामने डिनर किया है। बंद करो यह सब।" इसके बाद जहीर इन्हें लव यू बोलते हैं और वह भी उन्हें लव यू मोर के साथ जवाब देती हैं।
जहीर के साथ अपनी बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा, "यही कारण है कि लोगों को लगता है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। बंद करो जहीर इकबाल।"
छात्राओं ने पीएम से कहा—महिलाओं के लिए योजनाएं जारी रखें
IPL में DC की मुश्किलें बढ़ीं, टीम मैनेजमेंट पर सवाल
दल बदल पर सख्ती का प्लान: Raghav Chadha के बिल से बदल सकता था खेल
विराट कोहली बोले—“स्कूल में बोलना लगता है अजीब”, बच्चों को दिया बड़ा मैसेज
IPL की भागदौड़ में भी रिश्तों को दी अहमियत, दिल्ली पहुंचे कोहली
वैवाहिक विवाद का दुखद अंत: पत्नी के सामने पति की मौत
Imran Khan की आंखों की हालत गंभीर? चौथी सर्जरी के बाद अपडेट
झपट्टा मारकर सोने की चैन ले उड़े बदमाश, इलाके में दहशत
दीवार पर मौत की धमकी: उज्जैन यूनिवर्सिटी में जांच तेज, संदिग्ध वस्तु मिली