बाढ़ में फंसे युवक ने दिखाई सूझबूझ, पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, रेस्क्यू टीम ने निकाला
कटनी। कटनी से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक मछली पकड़ने के दौरान कटनी नदी के तेज बहाव में बह गया। किस्मत और होशियारी के चलते युवक ने नदी के बीचों बीच खड़े पेड़ की डाली पकड़कर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही SDERF और कटनी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला है।
पन्ना जिले शाहनगर निवासी पंकज चौधरी कटनी जिले में रिक्शा चलाने का काम करता है। इसी बीच वो मछली पकड़ने कटनी नदी के चांडक चौक वाले घाट किनारे पहुंचा था। लेकिन अचानक युवक का अचानक पैर फिसल गया और वो सीधा पानी के तेज बहाव में बह गया। जानकारी के मुताबिक पानी के तेज बहाव में पंकज चौधरी करीब 500 मीटर तक बहते हुए मुक्तिधाम के पास पहुंच गया। गनीमत यह रही कि नदी के बीचों बीच युवक को एक पेड़ मिल गया, जिसे पकड़ कर वो जैसे-तैसे अपनी जान की कोशिश में लगा रहा।
स्थानीय लोगों ने युवक की चीख-पुकार सुन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद SDERF की छह सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस के सहयोग से एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली कि एक युवक नदी में फंसा है। SDERF की टीम को तुरंत एक्टिवेट किया गया और कोतवाली स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया गया। युवक सुरक्षित है। युवक की जान बचना एक चमत्कार से कम नहीं था। सही समय पर मिला सहारा और प्रशासन की तत्परता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
प्रसार भारती को मिला नया अध्यक्ष, प्रसून जोशी की नियुक्ति
जबलपुर सड़क हादसा: दिल्ली के एक ही परिवार के तीन लोगों की जान गई
TMC की चेतावनी के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
लंदन में सजा भारत का दरबार, “Icons of India” प्रदर्शनी का भव्य आगाज
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा