पुल के नीचे बसा था पानी वाला मकान! नर्मदा नदी में मिला अनोखा ठिकाना
मंडला: जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश और खतरे के निशान से ऊपर बह रही नर्मदा नदी के रौद्र रूप को देखकर हर कोई दहल उठता है. लेकिन हम आपको ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहें है जिसको ना तो बारिश का डर है और ना ही नर्मदा नदी का रौद्र रूप देखकर कोई भय. मंडला SDRF टीम ने एक ऐसे व्यक्ति का रेस्क्यू किया है जो जाने कितने दिनों से नर्मदा नदी के पुल और पिलर के बीच में आशियाना बनाकर रह रहा था.
पुल और पिलर के बीच रह रहा था शख्स
फोटो में आप देख सकते हो कि व्यक्ति ने जिस पिलर पर अपना आशियाना बनाया है वो पिलर नर्मदा नदी के बीचों बीच खड़ा है. लेकिन फिर भी व्यक्ति पुल से नीचे की तरफ पिलर पर आया और अंदर जाकर सो गया. जब रेस्क्यू टीम उसको पकड़ने पहुंची तो व्यक्ति अगले पिलर की तरफ बढ़ गया. जैसे-तैसे रेस्क्यू टीम ने नर्मदा नदी के बीचों बीच खड़े पिलर से रेस्क्यू किया. वहीं, रेस्क्यू टीम अधिकारी ने बताया वह शख्स मानसिक विक्षिप्त है.
अंदर मिले बिस्तर, घरेलू सामान
रेस्क्यू टीम द्वारा की गई जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुल के खोखले स्थान में न केवल व्यक्ति का आना-जाना होता था, बल्कि वहां पहले से दो बिस्तर (बिछावन) और अन्य दैनिक उपयोग के सामान भी मौजूद थे. जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह स्थान विक्षिप्त व्यक्तियों का अस्थायी ठिकाना बन चुका है. फिलहाल व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और SDRF की टीम मौके पर पूरी तरह से सतर्क है. प्रशासन से अपेक्षा है कि रपटा पुल के इस अंदरूनी स्थान की नियमित निगरानी की जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो सके.
SDRF कमांडेंट नरेश साहू ने बताया कि, ''महिष्मति घाट के नर्मदा पुल की रेलिंग से लटक कर कोई व्यक्ति पुल के बने पिलर के खोखले स्थान पर घुस गया है. जिसकी सूचना हमको जैसे ही मिली हमारी पूरी टीम रेस्क्यू के लिए लग गई. पुल के पिलर के अंदर तीन से साठे तीन फिट के खाली स्थान पर वह व्यक्ति जाकर सो गया.''
''जैसे ही हमारी टीम के सदस्य को देखकर वह व्यक्ति भागने लगा तो हमारे द्वारा पिलर के दोनों तरफ से टीम को भेजकर व्यक्ति का रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. टीम रेंगते हुए शख्स तक पहुंची थी. पिल्लर के अंदर हमको दो बिस्तर लगे हुए मिले थे. व्यक्ति वहां कब से रह रहा है इसकी हमको जानकारी नहीं है. हमने सकुशल व्यक्ति को बाहर निकाल लिया है.''
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित
सरकारी नौकरी में यूपी अव्वल? CM योगी ने पेश किया आंकड़ा