“टेस्ट का स्टार, टेनिस का दीवाना – ब्रूक का Wimbledon लुक वायरल”
टेनिस के चार ग्रैंड स्लैम में से एक विंबलडन चैंपियनशिप अभी चल रही है। इसका आयोजन लंदन में किया जाता है। लंदन में ही भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना है। लॉर्ड्स के मैदान पर दोनों टीमों की टक्कर है। यही वजह है कि भारत और इंग्लैंड के क्रिकेटर्स लगातार विंबलडन के मुकाबले देखने पहुंच रहे हैं। विंबलडन के सेंटर कोर्ट और लॉर्ड्स स्टेडियम की दूरी करीब 15 किलोमीटर ही है।
हैरी ब्रूक भी विंबलडन पहुंचे
इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक को भी विंबलडन में मैच देखते हुए स्पॉट किया गया। बुधवार को वह सेंटर कोर्ट पहुंचे। ब्रूक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड लुसी लाइल्स भी थीं। 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच का मुकाबला फ्लेवियो कोबोली से हुआ। पहला सेट हारने के बाद जोकोविच ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया। उन्होंने लगातार तीन सेट जीते। उन्होंने क्वार्टर फाइनल के इस मुकाबले में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
नंबर-1 बल्लेबाज बन चुके हैं ब्रूक
हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। 84 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद भी ब्रूक ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 158 रनों की पारी खेली। जेमी स्मिथ के साथ उन्होंने 303 रनों की साझेदारी बनाई। इसकी वजह से इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 400 रनों के पार पहुंचने में सफल रही। उन्होंने लीड्स में हुए पहले टेस्ट की पहली पारी में वह शतक लगाने से चूक गए थे। आउट होने से पहले उन्होंने 99 रन बनाए थे।
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट को 336 रनों से अपने नाम किया था। सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को जीत मिली थी। अब लॉर्ड्स के मैदान पर जीत हासिल करने वाली टीम 5 मैचों की इस सीरीज में बढ़त बना लेगी। 2021 में भारतीय टीम आखिरी बार लॉर्ड्स के मैदान पर उतरी थी और इंग्लैंड को हराया भी था।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल