साइबर ठगी का आरोपी लखनऊ एयरपोर्ट से हुआ रफूचक्कर, पुलिस को चकमा देकर बाथरूम से निकला बाहर
लखनऊ : लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से बुधवार सुबह साइबर धोखाधड़ी का आरोपी पीजीआई आकाश इन्क्लेव निवासी अर्श उर्फ हर्ष गुजरात पुलिस की अभिरक्षा से भाग निकला। इस मामले में गुजरात के व्यारा तापी जिला स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के दरोगा धीरज राघव भाई वथवार ने सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
सब इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी हर्ष के खिलाफ जनवरी माह में धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। सर्विलांस की मदद से पता चला कि आरोपी हर्ष लखनऊ के पीजीआई के आकाश इन्क्लेव में रह रहा है। इस पर धीरज राघव, एसआई केआर पटेल, सिपाही विपुल लाभ भाई के साथ लखनऊ आरोपी को पकड़ने लखनऊ पहुंचे। 8 जुलाई को गुजरात पुलिस ने पीजीआई पुलिस की मदद से आरोपी हर्ष को उसके घर से पकड़कर कोर्ट में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड हासिल की।
ट्रेन का टिकट कन्फर्म न होने पर गुजरात पुलिस ने इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6ई 142) से टिकट बुक कराया और बुधवार सुबह 6 बजे अभियुक्त अर्श उर्फ हर्ष को लेकर एयरपोर्ट पहुंची। फ्लाइट के इंतजार के दौरान हर्ष ने कहा कि उसे बाथरूम जाना है। इसी बहाने आरोपी मौका देखकर भाग निकला। आरोपी के भागने के बाद गुजरात पुलिस ने सरोजनीनगर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि आरोपी हर्ष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम उसके बारे में पता लगा रही है।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल