कबीरधाम हादसा: दर्दनाक मंजर ने दिलाया पिछले साल के हादसे की याद
कबीरधाम, 11 जुलाई 2025:
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आगरपानी के पास गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शहडोल (मध्यप्रदेश) से पंडरिया की ओर आ रही एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण शवों और घायलों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ घायलों को खाई से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सभी घायलों को तत्काल कुकदूर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें कवर्धा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि गाड़ी में बैठे सभी लोग मजदूर थे, जो किसी काम से शहडोल से पंडरिया की ओर जा रहे थे। यह वही क्षेत्र है जहां मई 2024 में भी एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया था, जिसमें 19 लोगों की जान चली गई थी।
मौके पर पहुंची कुकदूर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण वाहन की गति और तीव्र ढलान पर नियंत्रण न खो पाना माना जा रहा है।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल