भारतीय कप्तान शुभमन गिल का फूटा पारा, जानें क्या बोले इंग्लिश बल्लेबाजों को ऑन‑फील्ड
नई दिल्ली : लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन के खेल में जो हुआ, वो एक ड्रामे जैसा रहा. इंग्लैंड के ओपनर्स ने मैदान पर उतरकर जो हरकत की उसने भारतीय कप्तान गिल को गुस्से से भर दिया. गिल की इंग्लैंड के खिलाड़ियों से कहा-सुनी हुई, जिसमें उन्होंने काफी अपशब्द कह डाले.
लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन के खेल का आगाज चाहे जैसा भी रहा हो, पर उसका अंत एकदम फिल्मी रहा. पहली पारी में बगैर कोई बढ़त लिए भारत की पहली पारी भी जब 387 रन पर सिमट गई. उसके बाद इंग्लैंड को तीसरे दिन 2 ओवर खेलने थे. मगर क्रीज पर उतरे उसके दोनों ओपनर की हरकतों से लग रहा था जैसे वो 2 ओवर खेलने के मूड में ही नहीं हैं. वो डिले टैकटिक अपनाने लगे. इंग्लैंड के ओपनर्स- जैक क्रॉली और बेन डकेट- की उसी हरकत को देखकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल को गुस्सा आ गया और उन्होंने सरेआम गंदी बात कर दी.
शुभमन गिल ने क्रॉली से क्या कहा?
इंग्लैंड की दूसरी पारी का पहला ओवर बुमराह ने डाला. पहली दो गेंदों तक तो मामला ज्यादा सीरियस नहीं हुआ. मगर जब तीसरी गेंद लेकर बुमराह दौड़े तो क्रॉली क्रीज से हट गए. इससे नाराज बुमराह ने तो अंपायर से शिकायत की ही. कप्तान शुभमन गिल भी गुस्से से आगबबूला हो गए. उन्होंने गुस्से में इंग्लैंड के ओपनर से सरेआम गंदी बात कह दी. हालांकि, इसके लिए उन्होंने जिन शब्दों का प्रयोग किया. जो बातें उन्होंने कही, उसका जिक्र हम यहां नहीं कर सकते.
डकेट के कूदने से मामले ने पकड़ा तूल
मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब इसमें भारत के दूसरे खिलाड़ियों समेत इंग्लैंड की तरफ से बने डकेट भी कूद पड़े और, देखते ही देखते पूरे माहौल में गर्मी छा गई. शुभमन गिल ने जैक क्रॉली को तो थोड़ा हिम्मत दिखाने के लिए ललकारा ही उसके बाद वो और बेन डकेट भी उलझते दिखे. लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन के खेल से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में साफ दिखा कि शुभमन गिल और बेन डकेट के बीच जोरदार बहस होती दिखी. हालांकि, बेन डकेट और शुभमन गिल के बीच क्या बहस हुई, उस बारे में आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल सका है.
जहां तक मैच की बात है, इंग्लैंड के पास तीसरे दिन के खेल के बाद 2 रन की बढ़त है.
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव