Rawal को एक डिमेरिट प्वाइंट और जुर्माना, इंग्लैंड को भी 5% फीस की कटौती
नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज प्रतिका रावल और इंग्लैंड की महिला टीम पर जुर्माना लगा दिया। आईसीसी ने यह कार्रवाई भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच बुधवार (16 जुलाई) को खेले गए मुकाबले में हुई गलतियों के कारण की। बता दें कि, भारत ने यह मुकाबला चार विकेट से जीता था। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला शनिवार को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
रावल पर लगा जुर्माना
दाएं हाथ की भारतीय बल्लेबाज प्रतिका रावल पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उनके खाते में एक डीमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। आईसीसी ने यह कार्रवाई लेवल एक के उल्लंघन के लिए की है। दरअसल, 18वें ओवर में रावल की इंग्लैंड की गेंदबाज लॉरेन फिलर से टक्कर हो गई थी। इसके अलावा वह आउट होने के बाद सोफी एक्लेस्टोन से उलझ गईं थीं। आईसीसी ने दोनों घटनाओं को खेल भावना का उल्लंघन माना। प्रतिका ने आरोप स्वीकार कर लिए जिसकी वजह से किसी आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
इंग्लैंड की टीम पर भी हुई कार्रवाई
इसके अलावा इंग्लैंड की महिला टीम पर भी आईसीसी ने जुर्माना ठोका है। क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने इस टीम पर पहले मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया। आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, किसी भी टीम पर निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर पूरा न कर पाने पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर सामूहिक रूप से पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे में हराया
टी20 सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज जीतने के इरादे से उतरी भारतीय टीम ने पहले मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 258 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में छह विकेट पर 262 रन बनाकर मैच जीत लिया। दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इससे पहले, भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी।
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?
आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला