“मंदसौर हत्या मामले में पुलिस का अलर्ट, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश”
मंदसौर: नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में भाजपा के युवा नेता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या की है. ग्राम हिंगोरिया बड़ा निवासी बीजेपी नेता श्यामलाल धाकड़ गुरुवार की रात अपने घर की दूसरी मंजिल पर सोने गए थे. लेकिन जब सुबह वह उठकर नीचे नहीं आए तो परिजनों को इस घटनाक्रम की जानकारी मिली.इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि बीजेपी नेता श्यामलाल धाकड़ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और सांसद सुधीर गुप्ता के करीबी बताए जा रहे हैं.
बूढ़ा मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष की हत्या
जिले के नाहरगढ़ में बूढ़ा मंडल के बीजेपी उपाध्यक्ष श्यामलाल धाकड़ की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि श्यामलाल धाकड़ अपने गांव हिंगोरिया बड़ा के मकान में ऊपरी मंजिल पर अकेले सोए हुए थे. गुरुवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से उनके गले और सिर में वार करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया.इस घटनाक्रम का पता परिजनों को शुक्रवार की सुबह उस वक्त लगा जब वे सुबह 10:30 बजे तक भी उठकर नीचे नहीं आए. परिजन जब वहां पहुंचे और उनका क्षत विक्षत शव देखकर उनके होश उड़ गए.
उप मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र का है गांव
श्यामलाल धाकड़ बूढ़ा मंडल नाहरगढ़ के बीजेपी उपाध्यक्ष थे. वह पहले सांसद प्रतिनिधि रहने के अलावा अफीम सलाहकार समिति के किसान प्रकोष्ठ के सदस्य भी रहे हैं. नाहरगढ़ मंडल का हिंगोरिया बड़ा गांव उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की विधानसभा का ही गांव है. लिहाजा वे उपमुख्यमंत्री से भी करीब से जुड़े हुए थे.
पुलिस ने शुरू की जांच
इस मामले की खबर के बाद एसपी अभिषेक आनंद और थाने का वरिष्ठ अमला भी मौके पर पहुंचा और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है. एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि "श्यामलाल धाकड़ का शव पैनल पीएम के लिए जिला मुख्यालय रवाना किया गया है और फॉरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वायड मौके पर सर्चिंग कर रही है. फिलहाल अभी तक उनकी हत्या के मामले का कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा."
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर