बड़वानी में अचानक तेज धमाका, मकान हिले – लोग बोले, पहले कभी नहीं हुआ ऐसा
बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा और पानसेमल अनु विभाग के कई ग्रामों में धमाके की आवाज से लोग दहल गए। मंगलवार दोपहर तेज धमाके और कंपन की घटना सामने आई है। हालांकि किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
साढ़े तीन बजे के करीब सुनाई दी आवाज
मंगलवार को करीब 3:30 बजे सेंधवा कस्बे के विभिन्न इलाकों के अलावा आसपास की 30 किमी परिधि के कई ग्रामो में तेज धमाके के साथ कंपन होने की घटना सामने आई है। घटना के चलते लोग घबरा कर घरों से बाहर निकल आए। धमाके के बाद परिंदे भी आसमान में उड़ते नजर आए। सेंधवा अनुविभाग के मालवन , सोलवन, शाहपुरा , मेहद गांव पानसेमल अनुविभाग के जामनिया , चाटली, बड़ी बीजासन व अन्य कई ग्रामों से ग्रामीणों ने धमाके और कंपन की सूचना दी है।
खिड़कियों के कांच टूट गए
अग्रवाल कॉलोनी सेंधवा के सुनील अग्रवाल और राजेंद्र शर्मा , कॉलोनी के डॉ भरत मंगल, कैलाश मित्तल , सोनल गांधी , भावेश वसाणी आदि ने भी धमाके और कंपन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ऐसा लगा कि खिड़कियों के कांच टूट गए।
अधिकारियों ने भी की पुष्टि
पुराने एबी रोड के सतीश अग्रवाल ने बुरी तरह मकान हिलने की बात कही। सेंधवा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आशीष ने घटनाओं की पुष्टि करते हुए बताया कि इसके बारे में पता किया जा रहा है। उन्होंने सोनिक बूम की अवधारणा में भी इस तरह की आवाज आने को लेकर कहा कि इस बारे में आर्मी और एयरफोर्स की आसपास की इकाइयों से संपर्क किया जा रहा है। यदि जानकारी नहीं मिल पाती है तो पत्र भेज कर इस बारे में पता किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बड़ी खबर! छत्तीसगढ़ बोर्ड के रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक
IPS अधिकारियों से जुड़े बड़े फैसले, प्रशासनिक फेरबदल संभव
Sri Lanka Cricket में बड़ा भूचाल, अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
पोलक के मुताबिक, टीम को संतुलन देने वाला खिलाड़ी ही असली कप्तान
धीमी वोटिंग पर बवाल, TMC ने EVM गड़बड़ी का उठाया मुद्दा
अब नहीं चलेगी मनमानी! शराब दुकानों पर QR कोड से होगा कंट्रोल
गंगा एक्सप्रेसवे पर बोले पीएम मोदी—सपा की सोच पर उठाए सवाल