इंसानों की कीमत जानकर सतर्क रहें—सेफ्टी टैंक में सफाईकर्मियों की मौत, एक बुरी तरह घायल
अंबेडकरनगर : यूपी के अंबेडकरनगर में मेडिकल कॉलेज के सेफ्टी टैंक में गिरने से दो सफाई कर्मियों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी फर्म ने सफाई के लिए कोटेशन तैयार करने के लिए मजदूर बुलाए गए थे। इसी समय हादसा हो गया। एडीएम ने थानाध्यक्ष अलीगंज को मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
यूपी के अंबेडकरनगर में बृहस्पतिवार की दोपहर महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में सेफ्टी टैंक में गिरकर ठेका सफाई कर्मचारी मनीराम व देवानंद की मौत हो गई। जबकि, सुरेंद्र कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने मौक पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने अलीगंज थानाध्यक्ष को प्रकरण की जांच करके दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। दरअसल, राजकीय मेडिकल कॉलेज की सीवर लाइन काफी समय से चोक है। इसकी सफाई का काम निजी फर्म महाकाल प्रा.लि. को मिला था। फर्म ने नगर पालिका टांडा के सफाई कर्मचारी सुरेंद्र कुमार (45), ठेका कर्मचारी मनीराम (35) निवासी रामपुर कला टांडा और देवानंद (40) निवासी चहोड़ा घाट आलापुर को सफाई में आने वाले खर्च का कोटेशन तैयार करने के लिए बुलाया था।
एक को बचाने में दूसरे की मौत... तीसरा घायल
सफाई के लिए ओपीडी परिसर के निकट बने टैंक का ढक्कन खोला जा रहा था। इसी बीच सुरेंद्र अचानक अनियंत्रित होकर टैंक में गिर गया। सुरेंद्र को बचाने के प्रयास में मनीराम और देवानंद भी गिर गए। घटना से मेडिकल कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन मेडिकल कॉलेज, पोस्टमार्टम हाउस के सफाई कर्मचारियों को बुलाकर तीनों को बाहर निकालकर इमरजेंसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मनीराम और देवानंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि, सुरेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव, थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। एडीएम ने बताया कि बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराने वाले ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल