गांव से दिल्ली आकर काटते थे जेब रिसीवर सहित 5 आरोपित धरे
मैनपुरी । यूपी के मैनपुरी स्थित भोगांव के रहने वाले पांच युवक अपने गांव से दिल्ली आकर जेब तराशी और अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम देते थे। फिर वारदात के बाद अपने गांव लौट जाते थे। लाहौरी गेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक रिसीवर सहित पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 23 चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पांचों आरोपित नशे की पूर्ति और लग्जरी लाइफ जीने के लिए वारदात करते थे। इनकी पहचान अंकित, अमित, मनीष उर्फ छोटू, करण और अरुण उर्फ गेल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से मोबाइल फोन चोरी के पांच मामले सुलझाने का दावा किया है। उपायुक्त राजा बांठिया के मुताबिक, 20 जुलाई को अशोक रोड निवासी ऋत्विक राय ने मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वे अपने मित्र के साथ खारी बावली स्थित फतेहपुरी चौक पर मिठाई खरीदने गए थे, तभी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पैंट की जेब से एप्प्ल का आइफोन चोरी कर लिया। तब मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव