झुर्रियां हों या फाइन लाइन्स, रातभर में असर दिखाएगा ये Anti-Ageing Oil
नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं, आपकी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है? शायद आप सोच रहे होंगे कि दिन में धूप से बचाना या अच्छा मेकअप लगाना, पर असलियत में वह समय है जब आप गहरी नींद में होते हैं। जी हां, जब आप मीठी नींद ले रहे होते हैं, तब आपकी त्वचा अपनी मरम्मत खुद कर रही होती है, लेकिन क्या हो अगर हम इस जादुई समय को एक खास तेल से और भी ज्यादा असरदार बना दें? आज हम आपको एक ऐसे ही Anti-Ageing Oil के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका रोज रात इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा की झुर्रियां और फाइन लाइन्स गायब होने लगेंगी और आप हर सुबह एक फ्रेश और जवां ग्लो के साथ उठेंगी।
रोज रात को लगाएं बादाम का तेल
जी हां, बादाम का तेल! यह सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें विटामिन-ई, विटामिन-ए और फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं।
क्यों है यह इतना असरदार?
भरपूर विटामिन-ई: बादाम के तेल में मौजूद विटामिन-ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है, जो समय से पहले बुढ़ापे का कारण बनते हैं।
कोलेजन को बढ़ाए: इसमें मौजूद विटामिन-ए त्वचा में कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है। कोलेजन ही वह प्रोटीन है जो हमारी त्वचा को टाइट और जवां बनाए रखता है। मॉइस्चराइजर का काम: बादाम का तेल एक बेहतरीन प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है। यह त्वचा की नमी को लॉक करता है, जिससे त्वचा रूखी नहीं होती और झुर्रियां कम दिखाई देती हैं।
कैसे करें इसका इस्तेमाल?
- सबसे पहले, अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें और सुखा लें।
- अपनी हथेली में 2-3 बूंदें शुद्ध बादाम का तेल लें।
- इसे अपनी उंगलियों की मदद से चेहरे और गर्दन पर धीरे-धीरे मसाज करें।
- खासतौर पर आँखों के आसपास, माथे और होंठों के कोनों पर ज्यादा ध्यान दें, जहां फाइन लाइन्स ज्यादा होती हैं।
- रात भर इसे लगा रहने दें और सुबह उठकर नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।
रेगुलर इस्तेमाल से दिखेगा असर
अगर आप हर रात सोने से पहले इस रूटीन को अपनाते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में आप अपनी त्वचा में फर्क महसूस करेंगे। आपकी त्वचा पहले से ज्यादा मुलायम, चमकदार और जवां नजर आएगी।
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर