पर्यटन स्थल सतरेंगा के कैंटीन में एसी के अंदर घुस कर बैठा था सर्प-मची अफरा-तफरी
कोरबा । कोरबा जिले में स्थित सतरेंगा पर्यटन स्थल में उस समय लोग डर से कांप गए, जब कैंटीन में लगे एसी में एक अजीबोगरीब सांप दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार यहां प्रतिदिन की भांति लोग खूबसूरत नजारे को निहारने के साथ आनंद के लिए पहुंचे थे और रेस्टोरेंट में खाने के लिए बैठें थे, तभी कुछ पर्यटकों की नज़र एसी में पड़ी तो लोग खाना तो दूर उस जगह से भाग खड़े हुए।
इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी गयी और बताया गया कि एक अजीबोगरीब दिखने वाला सांप सतरेंगा पर्यटन स्थल के कैंटीन के एसी में बैठा है। जितेंद्र सारथी ने थोड़ी देर में टीम भेजने की बात कही। रेस्क्यु टीम के सदस्य राकेश और राजू सतरेंगा पहुंचे और बड़ी सावधानी से सांप को एसी से बाहर निकाला। साथ ही सभी को बताया कि यह सांप कॉमन कैट स्नेक हैं। सुरक्षित रेस्क्यू से लोगों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यु टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।
नई शिक्षा पहल, कोर्स में मोदी तत्व और RSS इतिहास शामिल
दोनों देशों के बीच बढ़ता भरोसा, रणनीतिक साझेदारी को मिला नया आयाम
सैंकड़ों करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी कमलेश पारेख भारत लाया गया
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
Rohit Sharma और Virat Kohli से आगे निकले केएल राहुल
भारत का मेडिकल टूरिज्म सेक्टर तेजी से बढ़ेगा, अगले 5 साल में दोगुना
एडवेंचर टूरिज्म में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्यव्यापी ऑडिट शुरू
सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे नौसेना प्रमुख, कई मुद्दों पर मंथन
राजनीतिक हलचल तेज, CM सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे; नीतीश से मुलाकात अहम