ये है मौसम का हाल: दिल्ली में बारिश और मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली में 22 अगस्त तक आसमान बादलों से घिरा रहेगा और बीच-बीच में हल्की बारिश या गरज-बरसात की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। अगले कुछ दिनों तक दिन का तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि रविवार सुबह 7 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 95 दर्ज हुआ, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है। एनसीआर में भी हवा ज्यादातर संतोषजनक रही, हालांकि गुरुग्राम का एक्यूआई 305 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। 16 अगस्त को दिल्ली का औसत एक्यूआई 118 रहा था। उस दिन गुरुग्राम में 305, नोएडा में 91, ग्रेटर नोएडा में 114 और गाजियाबाद में 112 दर्ज किया गया। दिल्ली के पुराने रेल पुल पर यमुना का जलस्तर शनिवार सुबह 205.22 मीटर दर्ज किया गया, जो 205.33 मीटर के खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है। पानी का स्तर बढ़ने की वजह हथिनीकुंड और वजीराबाद बैराज से छोड़ा गया भारी जल प्रवाह बताया जा रहा है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर एहतियाती कदम उठाए हैं। बैराज से छोड़ा गया पानी 48 से 50 घंटे में दिल्ली पहुंचता है।
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट
मुंबई के विक्रोली इलाके में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। वर्षा नगर में पहाड़ी से गिरे मलबे ने एक झोपड़ी को दबा दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। बारिश की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हुआ। इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति चेक कर लें। मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 21 अगस्त तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। लगातार बारिश से मुंबई में कई जगह पानी भर गया और जनजीवन प्रभावित हुआ।
नई शिक्षा पहल, कोर्स में मोदी तत्व और RSS इतिहास शामिल
दोनों देशों के बीच बढ़ता भरोसा, रणनीतिक साझेदारी को मिला नया आयाम
सैंकड़ों करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी कमलेश पारेख भारत लाया गया
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
Rohit Sharma और Virat Kohli से आगे निकले केएल राहुल
भारत का मेडिकल टूरिज्म सेक्टर तेजी से बढ़ेगा, अगले 5 साल में दोगुना
एडवेंचर टूरिज्म में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्यव्यापी ऑडिट शुरू
सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे नौसेना प्रमुख, कई मुद्दों पर मंथन
राजनीतिक हलचल तेज, CM सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे; नीतीश से मुलाकात अहम