बारिश ने बढ़ाई आफत: जलभराव से जाम और परेशानी, भादो में सावन सा नजारा
मेरठ : मानसून की रफ्तार बढ़ाने के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। भादो के महीने में बारिश ने सावन सी झड़ी लगा दी है। सोमवार सुबह से ही झमाझम बारिश के बीच मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में गिरावट आई है। जगह-जगह जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में दो दिन तक मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह से ही इंद्र देवता की मेहरबानी के चलते झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर से लेकर देहात तक कहीं पर बारिश तेज तो कहीं पर हल्की रही। भादो के महीने में बारिश होने से ऐसा लग रहा था कि जैसे सावन के जैसी झड़ी लगी हुई है।
आसमान पर बादल छाए होने के चलते सुबह 9 बजे करीब घना अंधेरा छा गया था। दिल्ली देहरादून हाईवे पर भी वाहन स्वामियों को लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि मानसून के सक्रिय होने से अभी 24 से 48 घंटे तक मेरठ समेत आसपास के जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। अभी फिलहाल मौसम ऐसे ही रहेगा। तापमान में गिरावट रहेगी, गर्मी से राहत रहेग। बारिश के होने से फसलों को भी लाभ मिलेगा। धन की फसल के लिए यह बारिश सबसे अच्छी रहेगी। चारा और गन्ने की फसल के लिए बारिश लाभकारी होने से उसके उत्पादन पर भी असर दिखाई देगा।
सरधना में बारिश से सड़कों पर भरा पानी
सरधना में बरसात के चलते मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया। वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को आने-जाने में समस्या हुई। बारिश थमने के एक घंटे बाद भी सड़कों पर करीब दो फीट तक पानी जमा रहा। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों तक पानी पहुंचने से उनका सामान भी भीग गया। बारिश से क्षेत्र का तापमान भले ही नीचे गिर गया हो, लेकिन जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
‘तारक मेहता…’ फेम दिलीप जोशी का जलवा, अवॉर्ड जीतकर जताया आभार
TMC की याचिका खारिज/फैसले पर BJP ने साधा निशाना
शराब के नशे में बेकाबू पुलिसकर्मी, युवक पर बरसाए थप्पड़-घूंसे
ट्विंकल खन्ना का वीडियो वायरल, फेवरेट जगह पर की बात
परिजनों का गुस्सा फूटा, शव भेजने को लेकर प्रशासन की शर्त पर बवाल
IPL में रन और विकेट की रेस रोमांचक, टॉप पर टक्कर जबरदस्त
अमेरिका की विदेश नीति पर उठे सवाल, हथियार डील बना मुद्दा
छेड़छाड़ केस में SI फंसा, सस्पेंशन की तलवार लटकी
डिप्टी मैनेजर पर भरोसा पड़ा भारी, सामने आया बड़ा घोटाला
यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द/डायवर्ट