जनार्दन मिश्रा के बिगड़े बोल पर विपक्ष का हमला तेज, मुसलमान पाकिस्तान क्यों नहीं गए
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक बार फिर विवादित बयान सामने आया है। भाजपा सांसद ने कहा, ‘बंटवारे के समय मुसलमानों से कहा गया था तो वो पाकिस्तान क्यों नहीं चले गए। मुसलमानों की वजह से परेशानी हो रही है.’ रीवा सांसद 14 अगस्त को मऊगंज जिले में हुए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे। तभी विवादित टिप्पणी का भाषण वीडियो अब सामने आया है।
कांग्रेस के दिवंगत नेता श्रीनिवास तिवारी को लेकर की विवादित टिप्पणी
भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपने संबोधन में कांग्रेस के दिवंगत नेता श्रीनिवास तिवारी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। BJP सांसद ने कहा, ‘श्रीनिवास तिवारी के राज में रीवा वोट चोरी का सबसे बड़ा केंद्र था। वह फर्जी वोट के जरिए चुनाव जीतते थे। उनके समय में एक कमरे में एक हजार वोट होता था। जनार्दन मिश्रा बघेली में भाषण दे रहे थे, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने लगाया है वोट चोरी का आरोप
इस समय ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर देशभर में सियासत गरमाई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया है। जिसको लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। ऐसे समय में भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कांग्रेस पर ही वोट चोरी का आरोप लगाया है और दिवंगत नेता श्रीनिवास तिवारी के समय धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पहले भी दिया था विवादित बयान
भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने इसके पहले भी श्रीनिवास तिवारी को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि श्रीनिवास तिवारी के समय रीवा में सड़कों पर हर जगह गड्ढे थे। जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी के बाद श्रीनिवास तिवारी के पोते और भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने नाराजगी जाहिर की थी और पार्टी आलाकमान से इसकी शिकायत की थी।
छावनी इलाके में जांच तेज, 29 बंगलों की जमीन पर उठे सवाल
भारत-अफ्रीका रिश्तों में मजबूती, मंत्री-स्तरीय बैठकों का दौर शुरू
फ्लाइट में शव ले जाने से मना, पायलट के बयान पर उठे सवाल
रफ्तार बनी काल, बस और ट्रक की टक्कर से अफरातफरी
सुरेंद्रन की उम्मीदों पर पानी, पलक्कड़ में कांग्रेस ने लहराया झंडा
बीच रास्ते बस में आग, बड़वानी में अफरा-तफरी के बीच बची कई जिंदगियां
SDM ऑफिस के बाहर किसानों का जमावड़ा, कई मांगों को लेकर हंगामा
सुनेत्रा पवार ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड वोटों से विपक्ष को दी मात
भारत में पाक निवेश के लिए अब अनिवार्य होगी सरकारी अनुमति
मोहन यादव बोले- अंग से बंग तक BJP की जीत, विपक्ष पर साधा निशाना