मामूली बात पर हुआ विवाद, भतीजे ने चाचा की चाकू मारकर की हत्या
नंद नगरी इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, यहां किसी मामूली बात पर चाचा ने अपनी भतीजी को डांट दिया था। इस बात से लड़की का भाई इतना गुस्सा हो गया कि उसने अपने चाचा को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।
मृतक के परिजनों से हुई पूछताछ, आरोपी का खंगाल जा रहा आपराधिक रिकॉर्ड
मरने वाले की पहचान पन्नालाल के रूप में हुई है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर मामले की जांच में जुटी है। मौका ए वारदात के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी आशीष मिश्रा के अनुसार मृतक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
FIR दर्ज, किस बात पर था डांटा इसकी हो रही जांच
पुलिस के अनुसार पन्नालाल ने अपनी भतीजी को किस बात पर डांटा था इस बारे में पता किया जा रहा है। पडोसियों के मुताबिक पन्नालाल अपनी भतीजी और भतीजे काफी प्यार करते थे। इसके अलावा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में FIR दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
पुलिस ने लिए परिजनों के बयान
पुलिस के अनुसार परिजनों के बयान लिए गए हैं। जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की उम्र के बारे में साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। आपसी रंजिश, प्रोपर्टी समेत सभी एंगलों से मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित का मोबाइल रिकॉर्ड भी देखा जाएगा। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन केस में नया मोड़, मस्जिद निर्माण और विदेशी कनेक्शन का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट