एल्विश यादव ने इंस्टा पोस्ट से मां को किया विश, लेकिन घर से रहे गायब
गुरुग्राम: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव इस बार अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर घर नहीं आ पाए। एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर मां को जन्मदिन की शुभकामना दी। एल्विश यादव अक्सर अपनी मां के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं और कई बार उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी सफलता के पीछे मां की दुआएं सबसे बड़ी वजह हैं। ऐसे में उनका घर न पहुंच पाना उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, फैंस ने भी कमेंट कर एल्विश की मां को शुभकामनाएं दीं हैं।
एल्विश के घर पर फायरिंग
बता दें कि पिछले दिनों एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग हुई थी। इसका वीडियो भी सामने आया था। एल्विश यादव के घर पर फायरिंग के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई है। घर के बाहर पुलिस का पहरा बढ़ाया है। एल्विश यादव का गुरुग्राम के सेक्टर 57 में घर है। रियलिटी शो स्टार एल्विश यादव ने पुलिस के द्वारा सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद अब इस घटना पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने पुष्टि की थी कि वह सुरक्षित हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एल्विश ने स्थिति पर एक नोट साझा किया था। उन्होंने बताया कि वह और उनका परिवार सुरक्षित हैं और प्रशंसकों और शुभचिंतकों द्वारा दिखाई गई चिंता के लिए आभार व्यक्त किया था।वहीं उनके पिता का भी एक वीडियो सामने आया था। उसमें वह कह रहे थे कि कब तक डरेंगे। वह मकान के पास गार्डेनिंग करते दिख रहे थे।
भाऊ गैंग ने ली थी जिम्मेदारी
बता दें कि एल्विश यादव के घर के ऊपर फायरिंग की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली थी। भाऊ गैंग ने लिखा था कि सट्टा को प्रमोट करके कई घर बर्बाद कर दिए। गैंग ने सोशल मीडिया के दूसरे गैंग को चेतावनी दी थी। एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर 17 अगस्त की सुबह 6 बजे फायरिंग हुई थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें फायरिंग करने वालों ने चेहरा छिपाया हुआ था। फायरिंग के बाद हेलमेट पहने युवक भाग निकले थे। गुरुग्राम पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन केस में नया मोड़, मस्जिद निर्माण और विदेशी कनेक्शन का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट