छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
बिलासपुर: प्रदेश में एक बार फिर मानसूनी बारिश का दौर जारी है। सभी संभागों में अच्छी बारिश हो रही है। पिछले े24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं बिलासपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखी गई।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले दो दिन तक वर्षा का दौर जारी रहेगा और उत्तर छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 23 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। बिलासपुर में भी इसका असर रहेगा। अच्छी वर्षा के संकेत है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 23 घंटे में रायगढ़ जिले में सर्वाधिक बारिश हुई है। जिले में पिछले 24 घंटे में 90 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दुर्ग जिले में दर्ज किया गया। दुर्ग जिले में सर्वाधिक तापमान 32 डिग्री से अधिक रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा।
न्यायधानी में दिनभर हुई बारिश
न्यायधानी में शुक्रवार को दिनभर झड़ी जैसी स्थिति बनी रही। निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दिनभर रुक-रुक कर होती बूंदाबांदी और कभी तेज वर्षा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं। जिले में 24 घंटे के भीतर 255 मिली मीटर यानी 10 इंच वर्षा दर्ज किया गया। कई जगहों पर बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया।
बरसात के साथ बिजली कटौती ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दीं। तोरवा, सरकंडा और तेलीपारा जैसे कई इलाकों में घंटों तक अंधेरा रहा। वहीं, इंटरनेट सेवाओं पर भी असर पड़ा। इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को घेरते हुए तंज कसने शुरू कर दिए। मीम्स और वीडियो वायरल होते रहे।
मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून द्रोणिका इस समय सूरतगढ़, रोहतक, फतेहगढ़, गया, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। वहीं, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर सक्रिय है। 25 अगस्त तक बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला और तेज होगा।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण