रेखा गुप्ता बोलीं– मुझ पर हुआ हमला, पर हौसले अब भी मजबूत हैं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के वार्षिक दिवस समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान सीएम ने जनसुनवाई के दौरान उनपर हुए हमले पर टिप्पणी की। सीएम ने अपने ऊपर हुए हमले पर बोलते हुए कहा कि मैं असुरी शक्तियों से डरने वाली नही हूं, मुझे तूफानों से जूझने की आदत है। उन्होंने कहा कि आज मेरे साथ दिल्लीवालों के प्यार और आशीर्वाद के रूप में बड़ी ताकत मौजूद है।
वहीं, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आज SRCC के 99वें वार्षिकोत्सव पर परिसर में शिक्षकों और छात्रों से संवाद का अवसर मिला। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को ढेरों शुभकामनाएं। SRCC परिवार को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। एशिया के सर्वश्रेष्ठ कॉमर्स कॉलेज का यह गौरवशाली सफ़र हम सबके लिए गर्व का विषय है। कॉलेज जीवन की यादें सचमुच सुनहरी होती हैं। चाहे जीवन में हम कितनी भी ऊँचाइयाँ क्यों न छू लें, वे दिन हमेशा मन में ताजा रहते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा रही हूँ, इसलिए आज यह वातावरण मुझे अपने ही पुराने दिनों में लौटा ले गया। आज के युवाओं से अपील है कि अपने जीवन का एक हिस्सा राष्ट्र के उत्थान के लिए जरूर समर्पित करें। आइए, मिलकर एक नई, बेहतर और सशक्त दिल्ली बनाएं।'
जन सुनवाई के दौरान सीएम पर हुआ था हमला
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त की सुबह हमला हुआ था। दिल्ली सीएम हाउस में यह घटना घटी। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री रेखा साप्ताहिक जनसुनवाई कर रहीं थीं। इसी दौरान करीब 40 साल के एक शख्स ने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी हमलावर को पकड़ लिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मुख्यमंत्री पर गुजरात के राजकोट निवासी राजेश खिमजी ने उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर हमला किया था। आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण