4 किलो 800 ग्राम सोना बरामद, ड्राइवर ने ऐसे रची थी 5 करोड़ की चोरी की प्लानिंग
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 5 करोड़ के सोने की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी ड्राइवर और उसके साथी को गुजरात के पालमपुर से गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी किया हुआ 4 किलो 800 ग्राम पूरा सोना बरामद कर लिया है। सर्राफा व्यापारी के ड्राइवर ने ही अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की पूरी घटना को अंजाम दिया था।
गुजरात के पालमपुर से हुई गिरफ्तारी
गुजरात का एक व्यापारी करीब 4 किलो 800 ग्राम सोना लेकर इंदौर सैंपल के लिए आया था। इस दौरान व्यापारी छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में होटल में रुका था और अपने मैनेजर और ड्राइवर के सहारे सोना गाड़ी में बाहर ही छोड़कर आया था। तभी मैनेजर बाल कटवाने चला गया, इस दौरान आरोपी ड्राइवर मसरूर सोना समेत गाड़ी लेकर भाग गया। इसके बाद व्यापारी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। क्राइम ब्रांच DCP राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ड्राइवर और उसके एक साथी प्रेमपाल सिंह ने पहले से ही चोरी की प्लानिंग बनाई हुई थी। क्राइम ब्रांच की टीम टेक्नॉलजी के जरिए आरोपियों को ट्रेस करने की कोशिश कर रही थी। वारदात के बाद इन्होंने आगे गाड़ी भी बदल दी थी। आरोपी सोने को खपाने की फिराक में थे लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने उससे पहले ही आरोपियों को गुजरात के पालमपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करके वापस इंदौर लाया गया है।
घटना में व्यापारी की लापरवाही भी सामने आई
9 जुलाई को गाड़ी समेत सोना चुराने की पूरी घटना CCTV कैमरे में भी कैद हुई थी। वीडियो में देखा गया था कि गुजरात से इंदौर आया व्यापारी गाड़ी बाहर छोड़कर होटल के अंदर गया था,लेकिन तभी मौके का फायदा उठाकर ड्राइवर गाड़ी समेत सोना लेकर रफू चक्कर हो गया। वहीं क्राइम ब्रांच DCP राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में व्यापारी की लापरवाही भी सामने आई है। गुजरात से वो सिर्फ दो लोगों के सहारे इतना सोना गाड़ी से लेकर इंदौर आ गए।
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल