AAP का केंद्र पर हमला, कहा- मोदी सरकार ने ट्रंप के दबाव में झुककर लिया फैसला
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार देश के किसानों के साथ धोखा कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दबाव में अमेरिका से आने वाली कपास पर 11% की इंपोर्ट ड्यूटी हटाई है। इससे अमेरिकी कपास भारतीय किसानों की कपास से सस्ते दाम पर मिलेगी।
कहां जाएंगे किसान
केजरीवाल ने कहा कि भारत के आम आदर्भ किसानों ने कर्ज लेकर कपास की फसल लगाई है, जो अक्टूबर तक बाजार में आएगी लेकिन उस समय उन किसानों की कपास कौन खरीदेगा? केजरीवाल ने कहा कि 30 सितंबर तक देश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री सस्ती अमेरिकी कपास खरीदकर अपनी जरूरतें पूरी कर लेगी तो भारत के किसान कहां जाएंगे और किसानों का कपास कौन खरीदेगा?
एक साथ खड़ा होना पड़ेगा
उन्होंने कहा कि मैं सभी राजनीतिक दलों और किसान संगठनों को कहना चाहता हूं, इन गरीब किसानों को बचाने के लिए हमें एक साथ खड़ा होना पड़ेगा। अमेरिका अगर वह 50% टैक्स लगा रहा है, तो हमें इसे दोगुना करके 100% कर देना चाहिए। कपास पर इंपोर्ट ड्यूटी हटाने से उन इलाकों में सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, जहां किसान सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं।
मोदी जी ट्रंप के आगे घुटने टेक दिए
ट्रंप ने 50 फीसद टैरिफ लगा दिया और मोदी जी ट्रंप के आगे घुटने टेक कर बैठे हैं। पूरा देश जानता है कि उन्होंने एक आदमी के लिए पूरे देश को गिरवी रख दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-भाजपा के बीच गठबंधन है। भाजपा ने हमारे नेताओं को तो फर्जी केस में जेल भेज दिया, लेकिन नेशनल हेराल्ड जैसे मामले के बाद भी गांधी परिवार का कोई जेल नहीं गया। भाजपा ने छह माह में ही दिल्ली को बर्बाद करके लोगों को एसहास करा दिया कि ‘‘आप’’ की सरकार बहुत अच्छी थी।
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
बढ़ती गर्मी ने बदली दिनचर्या, MP में रात में लू; मजदूरों को दोपहर में राहत
मोहन यादव ने तमिलनाडु में किया प्रचार, अविनाशी में सभा को किया संबोधित
सियासत गरम: खरगे ने PM मोदी को घेरा, AIADMK गठबंधन पर उठाए सवाल