श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर: चारधाम यात्रा 5 सितंबर तक रोक दी गई
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 5 सितंबर, 2025 तक स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश, भूस्खलन और मलबा आने के कारण लिया गया है, जिससे कई सड़कें बाधित हो गई हैं। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा को यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 5 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है। यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे फिलहाल यात्रा पर न निकलें और प्रशासन द्वारा जारी की गई सलाह का पालन करें। सरकार और स्थानीय प्रशासन सड़कों को साफ करने और यात्रियों की निगरानी के लिए काम कर रहे हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अगले 24-48 घंटे महत्वपूर्ण हैं और सभी विभाग अलर्ट पर हैं। मुख्यमंत्री धामी ने यह भी बताया कि आपदा प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता दी जा रही है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है। राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं। मौसम सामान्य होने और रास्ते पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।
विशेष सत्र का समापन आज: कल के विधायी झटके के बाद 11 बजे फिर शुरू होगी सदन की कार्यवाही
सबरीमाला विवाद: व्यक्तिगत आस्था बनाम संवैधानिक नैतिकता, न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र पर नजर
संसद परिसर में गूंजा विरोध: एनडीए की महिला सांसदों ने विपक्षी दलों के खिलाफ खोला मोर्चा
गरीब तबके को बना रहे थे शिकार: पूजा और नदीम हेरोइन संग पकड़े गए
सुरक्षा से आर्थिक मोर्चे तक: आज तीन अहम कैबिनेट बैठकों की अध्यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
दिल्ली बस सेवा में बदलाव: अब बहु-आय मॉडल से बढ़ेगा DTC का राजस्व
सामान ढोते समय गिरी लिफ्ट, एक की मौत, दो जबलपुर रेफर